{"_id":"592dae884f1c1b780cbdaf85","slug":"one-month-imprisonment-in-nigligent-driving-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही से कार चलाने वाले को एक महीने की सजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापरवाही से कार चलाने वाले को एक महीने की सजा
ब्यूरो/ अमर उजाला,घुमारवीं (बिलासपुर)।
Updated Tue, 30 May 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
कोर्ट
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यायिक दंडाधिकारी घुमारवीं कोर्ट-2 उपासना शर्मा की अदालत ने लापरवाही से गाड़ी चलाने के मामले में चालक को एक महीने के कारावास और 500 रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। सहायक लोक अभियोजक विवेक डोगरा ने बताया कि मदन लाल निवासी हारकुकार की शिकायत पर पुलिस थाना घुमारवीं में 13 अक्टूबर 2012 को भारतीय दंड संहिता की धारा 279, 337 के तहत प्राथमिक दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 13 अक्टूबर के दिन मदनलाल अपने स्कूटर पर रिश्तेदार के घर जा रहा था। इसी दौरान जब वह कुलारु के पास पहुंचा तो भगेड़ की तरफ से एक कार तेज रफ्तार से आई और मदन लाल के स्कूटर को टक्कर मार दी। इससे मदन लाल घायल हो गया। इसके बाद मदनलाल का इलाज घुमारवीं अस्पताल में करवाया गया।
विज्ञापन
मदन लाल की शिकायत पर कार चालक सुनील चौहान निवासी खनेटी कुमारसेन शिमला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। अदालत ने कार चालक के विरुद्ध आरोप साबित होने पर उसे दोषी करार दिया गया। अदालत ने दोषी को भारतीय दंड संहिता की धारा 279 व 337 के तहत एक महीने के कारावास और 500 रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई।
विज्ञापन