फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   old women murder casr accussed arrested.

किराएदार ही निकला बुजुर्ग महिला का हत्यारा

Sun, 07 May 2017 12:17 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)। Updated Sun, 07 May 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
old women murder casr accussed arrested.
arrested - फोटो : demo pic
उपमंडल घुमारवीं की बकरोआ पंचायत के तहत खुराड़ी गांव में बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जम्मू कश्मीर का रहने वाले उक्त शख्स महिला के घर में किराए का मकान लेकर रहता था। आरोपी मजदूरी का काम करता था। आरोपी की पहचान रसपाल (25) उर्फ बिक्की पुत्र नसीब गांव ठिलू जिला रियासी, जम्मू कश्मीर के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी से लूटपाट का सामान भी बरामद कर लिया है है। हालांकि पुलिस अभी इस संबंध में कुछ भी खुलासा करने से इंकार कर रही है। मगर माना जा रहा है कि आरोपी बतौर किराएदार रहने के दौरान महिला की आर्थिक स्थिति से लेकर हर पहलू से वाकिफ था। यही वजह है कि उसने मौका देखकर महिला की बेरहमी से हत्या करके लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


पुलिस का दावा है कि आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को शनिवार को अदालत के समक्ष पेश किया जहां से उसे 11 मई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर पुलिस की मदद से पकड़ा हत्यारा : खुराड़ी गांव की रहने वाली गंगा देवी पत्नी स्व. प्रभु राम निवासी खुराड़ी की हत्या एक मई की रात को हुई थी। दो मई को जब ग्रामीणों ने घर की जांच पड़ताल की तो खिड़की से देखने पर पता चला कि महिला बिस्तर पर लहूलुहान पड़ी है। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

हत्या का मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। घुमारवीं पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू की तो पता चला कि आरोपी वारदात के दिन से ही लापता था। इससे पुलिस का शक और बढ़ा। इसके बाद पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और अन्य इनपुट के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की। जांच में उसकी लोकेशन जम्मू कश्मीर में मिली।

शादी समारोह से दबोचा आरोपी : इसके बाद पुलिस पुलिस की टीम एएसआई चमन कुमार की अगुवाई में राजेश कुमार, राजकुमार और सुभाष कुमार ने जम्मू पुलिस के सहयोग से जसाना थाना के तहत मजदूर को धर दबोचा। जम्मू कश्मीर का रहने वाला रसपाल कुछ समय पहले ही बुजुर्ग महिला के घर में किराए पर रहने आया था।


बताया जा रहा है कि पुलिस ने रसपाल को एक शादी समारोह से गिरफ्तार किया है। पुलिस को उसकी जेब से करीब 2700 रुपये की राशि बरामद हुई है। पुलिस को हत्यारे से बुजुर्ग महिला का सामान भी बरामद करने में सफलता हासिल की है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी घुमारवीं राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस के हाथ आरोपी के खिलाफ काफी पुख्ता सबूत हैं। साथ ही बुजुर्ग महिला का समान भी बरामद किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। बुजुर्ग महिला की हत्या आरोपी ने क्यों की, इसकी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed