फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   murder case followup in khuradi village

दराट से चार बार वार कर बुजुर्ग महिला को उतारा मौत के घाट

Mon, 08 May 2017 11:24 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भराड़ी(बिलासपुर)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, भराड़ी(बिलासपुर)। Updated Mon, 08 May 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
murder case followup in khuradi village
crime demo - फोटो : Demo pic

खुराड़ी गांव में बुजुर्ग महिला को हत्यारे ने दराट से चार बार सिर पर हमला करके मौत के घाट उतारा था। महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया दराट भी बरामद कर लिया है। यही नहीं पुलिस इस थ्योरी पर भी काम कर रही है कि कहीं वारदात में एक से अधिक लोग शामिल तो नहीं थे।

विज्ञापन


इस मामले में अभी और भी कई खुलासे होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। पुलिस आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है। वहीं मेडिकल रिपोर्ट में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि हत्या से पहले महिला के साथ दुराचार भी किया गया था।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी ने अभी यह नहीं बताया कि उसके महिला की हत्या क्यों की? हालांकि पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए दराट को जम्मू से बरामद कर लिया गया है। गत सप्ताह एक बुजुर्ग महिला का घर में खून से सना शव मिला था। पुलिस ने छानबीन में पाया कि हत्या के बाद से जम्मू का एक मजदूर गायब है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद रसपाल (25) उर्फ बिक्की पुत्र नसीब गांव ठिलू जिला रियासी को जम्मू से गिरफ्तार किया गया था। डीएसपी घुमारवीं राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से छानबीन कर रही है।


उन्होंने इस मामले में एक अधिक लोगों के हाथ होने की संभावना से भी इंकार नहीं किया। उन्होंने कहा कि हमले में इस्तेमाल किया गया दराट को जम्मू से बरामद कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed