{"_id":"57bc97914f1c1b6138d4ffdd","slug":"luharnvi-village-youngster-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुहारवीं में जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लुहारवीं में जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)।
Updated Wed, 24 Aug 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
ऐप फेल होने के कारण कर ली आत्महत्या
उपमंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत लुहारवीं के गांव लुहारवीं में एक युवक की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक लुहारवीं गांव के 23 वर्षीय अजय कुमार पुत्र धर्मदास ने बीती रात जहरीला पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन
इससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। इसे देख उसके परिजन उसे स्थानीय सिविल अस्पताल ले गए। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बिलासपुर के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
मगर रास्ते में भी उसकी मौत हो गई। मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ भूपेंद्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।