फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   harnoda win vollyball turnament

वॉलीबाल में हरनोड़ा, कबड्डी में जमथल टीम अव्वल

Tue, 25 Apr 2017 12:31 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरमाणा (बिलासपुर)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरमाणा (बिलासपुर)। Updated Tue, 25 Apr 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
harnoda win vollyball turnament
जमथल में एनटीपीसी की खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता टीम को सम्मानित करते हुए मुख्यातिथि। - फोटो : अमर उजाला

एनटीपीसी कोलडैम के सीआईएसएफ में आयोजित दो दिवसीय युवा शक्ति खेल स्पर्धा 2017 में हरनोड़ा और जमथल की टीम अव्वल रही। समापन समारोह में सदर विधायक बंबर ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

विज्ञापन


दो दिवसीय खेल स्पर्धा में क्षेत्र की 23 टीमों ने भाग लिया। इसमें 12 टीमें वॉलीबाल और 11 टीमों कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लिया। वॉलीबाल में जमथल और हरनोड़ा के बीच मुकाबला हुआ।
विज्ञापन


इसमें हरोड़ा की टीम ने बेहतरीन खेल के दम पर जीत हासिल की। कबड्डी का फाइनल मुकाबला कसोल और जमथल के बीच खेला गया। इसमें जमथल की टीम ने जीत दर्ज की।  मुख्यअतिथि ने विजेता टीमों को 21000 रुपये और उपविजेता टीमों को 15000 रुपये का इनाम देकर नवाजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व एनटीपीसी प्रबंधन की ओर से समूह महाप्रबंधक जगदीश राय ने भविष्य में भी इस प्रकार की प्रतियोगिता करवाने का आश्वासन दिया और अच्छे खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की बात भी कही।

बंबर ठाकुर ने इस अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र के लिए यह बड़े गौरव की बात है कि एनटीपीसी ने इस तरह की खेलों का आयोजन करवाया है।


उन्होंने कहा कि युवा खिलाड़ियों को अपनी खेल योग्यता दिखाने का एनटीपीसी ने एक बड़ा अवसर प्रदान किया गया। उन्होंने इसके लिए एनटीपीसी प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि परियोजना भविष्य में भी क्षेत्र की खेल प्रतिभा का इसी प्रकार हौसला बढ़ाते रहेंगे। उन्होंने प्रबंधन को इस प्रकार का खेलों के लिए उचित संसाधन उपलब्ध कराने की भी अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed