फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   fraud case.

मुफ्त कर्ज देने के नाम पर 66 हजार की ठगी

Thu, 24 Dec 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)। मुफ्त
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)। मुफ्त Updated Thu, 24 Dec 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
fraud case.

कर्ज देने के नाम पर घुमारवीं के एक युवक के साथ ठगी का मामला सामने आया है। पंजाब के एक शख्स ने 32 लाख रुपये का कर्ज देने के नाम पर दो प्रतिशत के हिसाब से 66,500 हजार रुपये बतौर खर्चा देने की मांग की।

विज्ञापन


घुमारवीं के डंगार का रहने वाला युवक विजय कुमार उसके झांसे में आ गया और उसे 64 हजार रुपये दे दिए। आरोपी ने उसे 32 लाख रुपये के दो चेक बतौर कर्ज दिए। लेकिन, बैंक में पता किया तो यह चैक जाली पाए गए।
विज्ञापन


लिहाजा, उसने घुमारवीं थाना में धोखाधड़ी को केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने भी त्वरित र्कारवाई करते हुए पंजाब निवासी विंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उसे 26 दिसंबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। उससे पुलिस पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार विजय कुमार पुत्र नंदलाल निवासी डंगार ने मुफ्त ऋण देने बारे एक विज्ञापन पढ़ा। उसने विज्ञापन में छपे मोबाइल नंबर पर 11 दिसंबर को संपर्क किया।

विजय कुमार ने मोबाइल फोन पर विंद्र सिंह पुत्र मगर सिंह निवासी सरदूलगढ़ (पंजाब) से बात की। आरोपी ने उसे 32 लाख रुपये का ऋण लेने के दस्तावेज तैयार करने के लिए कहा। विंद्र सिंह 17 दिसंबर को डंगार आया और विजय कुमार से 2500 रुपये फाइल खर्चा लेने के बाद जमीन देखकर चला गया।

उसने 24 दिन में ऋण स्वीकृत करने की बात कही। इसके बाद विंद्र सिंह 23 दिसंबर को फिर विजय कुमार के पास आया और ऋण राशि 32 लाख रुपये का दो प्रतिशत खर्चा 64 हजार रुपये देने की मांग की। विजय ने उसे 64 हजार रुपये दे दिए। विंद्र सिंह ने 32 लाख रुपये के दो चेक विजय को दिए।

जब विजय कुमार ने बैंक के माध्यम से चेकों की जांच करवाई, तो उस खाते में कोई राशि नहीं थी। विंद्र सिंह द्वारा जाली चेक दिए जाने पर विजय कुमार को शक हुआ और उसने पुलिस थाना भराड़ी में शिकायत दर्ज करवाई।


पुलिस ने तुंरत कार्रवाई करते हुए विंद्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने वीरवार को आरोपी विंद्र सिंह को न्यायिक दंडाधिकारी कोर्ट नंबर-तीन प्रतिभा नेगी की अदालत में पेश किया। जहां से उसे 26 दिसंबर तक पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश हुए हैं।

कोट
एएसपी मनमोहन सिंह ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed