{"_id":"59023aed4f1c1bbc62c0cc40","slug":"fire-in-cowshed-one-lekhs-property-brun","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौशाला में लगी आग एक लाख की संपत्ति स्वाह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गौशाला में लगी आग एक लाख की संपत्ति स्वाह
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Fri, 28 Apr 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
fire
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के साथ लगते लखनपुर में वीरवार को तीन मंजिला गौशाला जलकर राख हो गई। आग में गौशाला में रखी तूड़ी, घास और लकड़ी जलकर राख हो गई। हालांकि गौशाला में बंधे जानवरों को ग्रामीणों ने किसी तरह बचा लिया।
विज्ञापन
दमकल विभाग के कर्मचारियों ने समय रहते आग पर काबू पाकर बड़ी घटना को होने से टाल दिया। ग्रामीणों का कहना है कि दमकल विभाग के कर्मी अगर सही समय पर वहां पर नहीं पहुुंचते, तो आग ओर भी भयावह हो सकती थी।
विज्ञापन
इससे ओर अधिक नुकसान हो सकता था। दमकल विभाग ने समय पर आग बुझाकर चार लाख की ओर संपत्ति को जलने से बचाया है। जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह दस बजे लखनपुर के राजेंद्र कुमार और सुरेश कुमार की तीन मंजिला गौशाला की ऊपरी मंजिल में अचानक आग लग गई। मंजिल से आग की लपटें, उठते देख वहां पर लोगों का तांता लग गया।
विज्ञापन
इसकी सूचना मिलते ही ग्रामीण और स्थानीय लोग आग पर काबू पाने में जुट गए। मगर गौशाला की ऊपरी मंजिल में रखी तूड़ी, घास और लकड़ी में से आग और भड़क गई। लोगों ने फौरन इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। इसके बाद दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड जिला अधिकारी भूपेंद्र डोगरा की अगुवाई में दमकल विभाग के कर्मचारियों ने मोर्चा संभाला।
ग्रामीणों की मदद से करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया लिया गया। हादसे में किसी तरह के जानी माल का नुकसान नहीं हुआ है। भूपेंद्र डोगरा ने बताया कि गौशाला के धरातल में थ्रेसिंग मशीन के अलावा गेहूं भी रखी गई थी।
जबकि तीन भैंसें और चार बकरियों को सुरक्षित गौशाला से बाहर निकाला गया है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि आग पर काबू नहीं पाया गया होता तो करीब चार लाख की संपत्ति स्वाह हो सकती थी।