फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   expiry date glucose in distric hospital bilaspur.

जिला अस्पताल में एक्सपायरी डेट का ग्लूकोज मिलने से हड़कंप

Wed, 09 Nov 2016 11:44 PM IST
रितेश गुलेरिया / अमर उजाला, बिलासपुर।
रितेश गुलेरिया / अमर उजाला, बिलासपुर। Updated Wed, 09 Nov 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
expiry date glucose in distric hospital bilaspur.
जिला अस्पताल में सर्जरी वार्ड में रखा एक्सपायरी डेट का ग्लूकोज - फोटो : अमर उजाला

बिलासपुर में मरीजों के स्वास्थ्य को लेकर बड़ी चूक सामने आई है। हैरानी इस बात की है कि जिला अस्पताल में ही एक्सपायरी डेट का ग्लूकोज मिलने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


इससे अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मच गया है। अस्पताल प्रशासन की लापरवाही का आलम यह है कि उक्त ग्लूकोज की पेटियों को भी प्रयोग में होने वाले अन्य ग्लूकोज के साथ रखा था।
विज्ञापन


ऐसे में अगर गलती से इसका प्रयोग हो जाता तो मरीज की जान पर बन सकती थी। अमर उजाला से सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग ने उक्त ग्लूकोज को मौके पर से हटा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल के एमएस ने इस मामले को लेकर जिम्मेवार कर्मचारियों को भी तलब किया है। उल्लेखनीय है कि बुधवार को जब अमर उजाला की टीम अस्पताल पहुंची तो सर्जरी वार्ड चिकित्सक न होने के कारण खाली था। वहां किसी भी मरीज को भर्ती नहीं किया जा रहा था। वार्ड के एक कोने में ग्लूकोज की कुछ पेटियां खुली हुई तो कुछ बंद पड़ी थी।

जब इसकी पड़ताल की गई तो कुछ पेटियों में एक्सपायरी डेट का ग्लूकोज पाया गया। इस ग्लूकोज की एक्सपायरी डेट अक्तूबर महीने की 10 तारीख को ही समाप्त हो चुकी थी।

जबकि आधी पेटियों में रखे ग्लूकोज को अगले साल तक प्रयोग किया जा सकता था। मगर सवाल यह है कि अगर ग्लूकोज के प्रयोग की तिथि एक्सपायर हो चुकी थी तो उसे नियम अनुसार नष्ट क्यों नहीं किया गया?


अगर इस का प्रयोग गलती से हो जाता है तो उसका जिम्मेवार कौन होता? इस बारे में एमएस डॉ. राजेश अहलूवालिया का कहना है कि सूचना मिलते ही जिम्मेदार लोगों को तलब किया गया है। वहीं एक्सपायरी डेट के ग्लूकोज को मौके पर से उठा लिया गया हैं। भविष्य में इस तरह की गलती न हो इसको लेकर कड़े निर्देश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed