{"_id":"6d64e8574ea4d0ff9b6b72bbe834f02c","slug":"crime-news-hindi-news-612","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति, सास और ससुर पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति, सास और ससुर पर केस दर्ज
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Wed, 25 Nov 2015 07:38 PM IST
विज्ञापन
थाना भराड़ी के अंतर्गत हंबोट इलाके में एक विवाहिता ने अपने पति, सास और ससुर पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ भादंसं की धारा 498ए, 506 और 34 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार हंबोट इलाके की एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि शादी के कुछ समय बाद ही उसका पति, सास और ससुर दहेज की डिमांड करते हैं।
यहां तक कि वह उसे मानसिक और शारीरिक तौर पर भी प्रताड़ित करते रहे। कई बार उन्होंने उसे धमकियां भी दी। एएसपी मनमोहन सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन