फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   crime

तेजधार हथियार से बुजुर्ग पर जानलेवा हमला

Fri, 04 Dec 2015 10:44 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर Updated Fri, 04 Dec 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन
crime

विज्ञापन
(बिलासपुर)। थाना बरमाणा के अंतर्गत घागस के समीप एक बुजुर्ग पर सरेआम जानलेवा हमला हुआ है। अज्ञात व्यक्ति ने सड़क से गुजर रहे बराथू के एक व्यक्ति को तेजधार हथियार से घायल कर दिया, इससे उसे काफी चोटें आईं।

बुजुर्ग आईजीएमसी शिमला में दाखिल है। उधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अभी तक हमला करने वाले व्यक्ति का पता नहीं चल पाया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बराथू गांव के भगत राम पर एक व्यक्ति ने तेज धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमलावर ने उसे सरेआम सड़क पर जान से मारने की कोशिश की। गनीमत यह रही कि इस हमले में बुजुर्ग बच गया, लेकिन, उसे गंभीर चोटें जरूर आईं। इस संदर्भ में भगत राम के बेटे बाबू राम निवासी बराथू बिनोना ने थाना बिलासपुर में शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में उसने बताया कि दो दिसंबर को सायं छह बजे उसके पिता भगतराम बराथू सड़क पर खड़े थे। इसी दौरान वहां एक अज्ञात व्यक्ति आया और उसने उनका रास्ता रोका। अचानक उस व्यक्ति ने एक तेजधार हथियार निकाला और उनके पिता को मारने के लिए वार किया। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। उसकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। हादसे के बाद भगत राम का पूरा परिवार सहमा हुआ है। उधर, पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पुलिस के मुताबिक बुजुर्ग आईजीएमसी में दाखिल है। पुलिस अधीक्षक बलवीर ठाकुर ने कहा है कि पुलिस ने भादंसं की धारा 341,307 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हमलावर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed