{"_id":"2c84cc0295cbf27daff76ad454224712","slug":"crime-hindi-news-1009","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारातियों से भरी बस लुढ़की, 12 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बारातियों से भरी बस लुढ़की, 12 घायल
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Fri, 04 Dec 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिलासपुर। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर स्थित कल्लर से पट्टा गांव को जाने संपर्क मार्ग पर शुक्रवार शाम बारातियों से भरी एक बस (टैंपो-ट्रेवलर) लुढ़क गई। बस बारात को नम्होल से वापस पट्टा लेकर आ रही थी।
इस हादसे में बस में सवार 12 लोग घायल हुए हैं। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। एडीएम डा. चांद शर्मा, एसडीएम हरीश गज्जू और राजस्व अधिकारी डा. शशि शर्मा ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का कुशलक्षेम पूछा।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह नम्होल के लिए बारात निकली थी। दुल्हन की विदाई के बाद बारात वापस पट्टा आ रही थी। इस बीच नेशनल हाईवे पर कल्लर से पट्टा के लिए जाने वाले संपर्क मार्ग पट्टा के समीप ही बस अचानक सड़क से लगभग 20 फुट लुढ़क गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क कच्ची है।
विज्ञापन
चिकनी मिट्टी पर ब्रेक लगाते ही बस अचानक स्किट हो गई, जिस वजह से यह हादसा पेश आया। उधर, घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल का पूरा स्टाफ तुरंत मुस्तैद हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एएसपी मनमोहन सिंह ने बताया कि हादसे की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। उधर, प्रशासन ने सभी घायलों को आवश्यकतानुसार राहत राशि देनी शुरू कर दी है। एएसपी मनमोहन सिंह ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हादसे की क्या वजह रही, इसका सही पता अभी तक नहीं लग पाया है।
बॉक्स
हादसे के घायलों की सूची
बस हादसे में मीरा देवी पत्नी श्याम निवासी धराड़सानी, कांता पत्नी जगदीश निवासी जुखाला, गौरव पुत्र वृज लाल निवासी पट्टा, सिमरन पुत्री श्याम लाल धराड़सानी, पूजा पुत्री वृज लाल निवासी पट्टा, विजय कुमारी पत्नी मनीष निवासी पट्टा, प्रेमलता पत्नी राम चंद निवासी कोठीपुरा, रिशिता पुत्री देव राज निवासी पट्टा, इशिता पुत्री देव राज निवासी पट्टा, मनीषा पत्नी सुरेंद्र निवासी बरोग, संजो पत्नी धर्मपाल निवासी स्याहोला और वंश शामिल हैं।
लखनपुर के समीप कार लुढ़की, तीन घायल
बिलासपुर। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर लखनपुर के समीप एक नैनो कार अचानक सड़क से नीचे गिर गई, जिससे नैनो में सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर तीनों को भर्ती करवाया गया है। घायलों की पहचान झंडूता के रमेश पुत्र वीर सिंह, संजय पुत्र राजीव सिंह व मारकंड के किशोरी लाल पुत्र निक्का राम के रूप में हुई है। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।