फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   crime case in bilaspur.

बेनला से कार चुराई, झंडूता में बाइक जलाई

Tue, 24 Nov 2015 10:42 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर। Updated Tue, 24 Nov 2015 10:42 PM IST
विज्ञापन
crime case in bilaspur.

जनपद बिलासपुर के अंतर्गत आने वाले बेनला इलाके में कार चोरी का मामला सामने आया है। जबकि झंडूता के दाड़ी-भाड़ी इलाके में पार्किंग शेड में खड़ी बाइक को जला दिया गया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पहला मामला बिलासपुर के बेनला का है जहां पर घर के सामने खड़ी कार को शातिर चुराकर ले गए। अपने स्तर पर तलाश के बावजूद जब गाड़ी का कोई पता नहीं चला तो वाहन मालिक ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
विज्ञापन


मामला 20 नवंबर को हुई है। सुरेंद्र पाल निवासी बेनला चांदपुर ने बताया कि 20 नवंबर की रात उन्होंने अपनी टाटा इंडिगो कार घर के पास खड़ी की थी। सुबह 21 नवंबर को वह वहां आए तो कार गायब थी। इस संबंध में आसपास पूछताछ और छानबीन की करने पर भी कोई सुराग नहीं लग पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने शक जताया है कि रात को कोई अज्ञात चोर कार को चुराकर ले गए। लाखों रुपये की कार चोरी होने से सुरेंद्र और उसका पूरा परिवार परेशान है। चोर बड़ी चालाकी से कार लेकर फरार हो गए और किसी को इसकी खबर तक नहीं लगी। आशंका जताई जा रही है कि कार चोरी के पीछे वाहन चोर गिरोह का भी हाथ हो सकता है।

लिहाजा, पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं दूसरे मामले में झंडूता चौकी के अंतर्गत दाड़ी-भाड़ी नामक स्थान पर शरारती तत्वों ने पार्किंग शेड में एक बाइक का फूंक डाला। सोमवार रात हुई इस घटना को लेकर बाइक मालिक ने पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

अभी तक इस वारदात को अंजाम देने वाले शरारती तत्वों का पता नहीं चल पाया है। जिला में आए दिन हो रही इस तरह की वारदातों से वाहन मालिक चिंतित है। इससे पूर्व भी शाहतलाई इलाके में एक बाइक को जलाने का मामला सामने आया है। शिकायत में दाड़ी-भाड़ी गांव निवासी प्रकाश चंद पुत्र निक्का राम ने बताया कि सोमवार रात को करीब 7 बजे उसने अपनी बाइक घर से करीब 300 मीटर दूर बने पार्किंग शेड में पार्क किया था।


सुबह जब वह बाइक के पास पहुंचा तो बाइक पूरी तरह से जली हुई थी। एएसपी बिलासपुर मनमोहन सिंह ने बताया कि झंडूता चौकी में प्रकाश चंद की शिकायत पर छानबीन शुरू कर दी है। जिला पुलिस अधीक्षक बलवीर ठाकुर ने कहा कि दोनों मामलों की प्राथमिकता के आधार पर जांच की जा रही है। वाहन चोरी के मामले में जिला भर के थानों को सूचित कर दिया गया है।



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed