फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   child drawin in lake

तालाब में डूबा दो साल का मासूम

Fri, 26 Aug 2016 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , स्वारघाट (बिलासपुर)
अमर उजाला ब्यूरो , स्वारघाट (बिलासपुर) Updated Fri, 26 Aug 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
 विकास खंड स्वारघाट के तहत आने वाली ग्राम पंचायत कुटैहला के दो साल के मासूम यश्मित की तालाब में डूबने से मौत हो गई। हादसा मासूम के नाना के घर जाघली गांव में हुआ।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मतनोह निवासी कर्ण सिंह की पत्नी सपना देवी अपने बेटे के साथ मायके नालागढ़ उपमंडल की ग्राम पंचायत पोले दा खाला के जाघली गांव गई थी।

वीरवार को जन्माष्टमी के दिन कर्ण सिंह की पत्नी घर में बच्चे के साथ खेल रही थी। वह दूसरे कमरे से बच्चे के लिए फ्रूट लाने गई। इसी दौरान मासूम अचानक घर के समीप बने तालाब की ओर चला गया। पांव फिसलने से वह तालाब में जा गिरा। जब वह फ्रूट लेकर बाहर आई तो उसने देखा कि उसका लाडला वहां नहीं है। इसके बाद बच्चे को तलाश किया। लेकिन, बच्चा कहीं नजर नहीं आया। जैसे ही उसकी नजर घर के पास बने तालाब पर पड़ी तो उसका बच्चा उसमें गिरा हुआ नजर आया। लोगों ने तालाब से बच्चे को बाहर निकाला, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
विज्ञापन


बच्चे का पिता कर्ण सिंह निवासी मतनोह चालक है। जोकि गरीब परिवार से संबंध रखता है। हादसे के वक्त वह गाड़ी लेकर मणिमहेश गया हुआ था।
उधर, तहसीलदार स्वारघाट जसपाल ने बताया कि उन्हें हादसे की जानकारी मिली है। उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed