{"_id":"5910b0da4f1c1b3a54851e05","slug":"bus-accident-in-naina-devi-one-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर पलटी श्रद्धालुओं की बस ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क पर पलटी श्रद्धालुओं की बस
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्री नयना देवी/स्वारघाट(बिलासपुर)।
Updated Mon, 08 May 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
accident shimla
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयनादेवी में पंजाब रोडवेज की बस सड़क पर पलट गई। इस हादसे में यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं जबकि एक यात्री को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब यात्री श्री नयनादेवी मंदिर से आनंदपुर साहिब की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक बस की ब्रेक फेल हो गई।
मगर चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बड़ा हादसा होन से टाल दिया और बस को पहाड़ी से टकरा दिया। इससे बस सड़क पर पलट गई। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को पंजाब रोडवेज की बस नंबर पीबी 12 जे 8015 श्री नयना देवी से आनंदपुर साहिब जा रही थी। इसी दौरान बस की ब्रेक फेल हो गई।
विज्ञापन
चालक को इसका पता चला तो उसने सूझबूझ दिखाते हुए बस को एक पहाड़ी से टकरा दिया। इससे बस सड़क पर पलट गई। अगर बस दूसरी तरफ जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
इसके बाद यात्रियों को उपचार के लिए आनंदपुर साहिब अस्पताल ले जाया गया। बस में करीब 30 यात्री सवार थे। इसमें एक यात्री को गंभीर चोटें आई हैं जबकि अन्य को मामूली चोटें आई हैं।
गंभीर रूप से घायल श्रद्धालु का नाम राजकुमार निवासी यूपी आजमगढ़ के रूप में हुई है। थाना कोट प्रभारी बलवीर सिंह ने बताया कि बस में सवार सभी श्रद्धालु सुरक्षित हैं। बस के ड्राइवर का मेडिकल करवाया जा रहा है और घटना छानबीन जारी है।