{"_id":"3a93d671a9e37225d152dc60eec53f1c","slug":"accident-on-died-two-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलोग के पास ट्रक गिरा, कोठीपुरा के युवक की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गलोग के पास ट्रक गिरा, कोठीपुरा के युवक की मौत
ब्यूरो /अमर उजाला, कुनिहार (बिलासपुर)।
Updated Sun, 03 Jan 2016 07:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गलोग पेट्रोल पंप के पास एक ट्रक के गहरी खाई में लुढ़कने से बिलासपुर जिला के कोठीपुरा निवासी युवक की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन
गंभीरावस्था में दोनों को धामी चिकित्सालय लाया गया। जहां से उन्हें आईजीएमसी रेफर कर दिया है। ट्रक में दो भाई सवार थे, जिनमें एक की मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक तीनों ट्रक में सवार होकर शिमला से दाड़लाघाट की तरफ आ रहे थे। एक दिन पहले ही ट्रक में सीमेंट लोड करके गए थे।
रविवार रात वह सीमेंट अनलोड करने के बाद वह वापस लौट रहे थे। रात करीब 12 बजे अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर गलोग पेट्रोल पंप के पास खाई में लुढ़क गया। इससे तीनों सवार ट्रक के अंदर ही फंस गए। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
हादसे में 18 वर्षीय शशी निवासी कोठीपुरा बिलासपुर ने दम तोड़ दिया। वहीं मृतक के भाई और चालक मुकेश कुमार और सुनील निवासी कोठीपुरा को घायल हालत में ले प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी रेफर किया गया है। डीएसपी नरवीर सिंह राठौर ने हादसे की पुष्टि की है।
उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सपुर्द कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।