{"_id":"34bc4457d9c8499321cb70ddb20d1f83","slug":"accident-hindi-news-534","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन ट्रकों से टकराई बस, आठ घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन ट्रकों से टकराई बस, आठ घायल
ब्यूरो /अमर उजाला, जुखाला (बिलासपुर)
Updated Mon, 22 Feb 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला-हमीरपुर नेशनल हाईवे पर जुखाला के पास सोमवार सुबह 11.30 बजे एक निजी बस अनियंत्रित होकर तीन ट्रकों से टकरा गई। इससे बस में सवार आठ यात्री घायल हो गए। घायलों को मारकंड अस्पताल में पहुंचाया गया है। जहां से चार मरीजों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। बताया जा रहा है कि बस के स्टेरिंग की रॉड टूटने की वजह से यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिमला से धर्मशाला रूट पर चलने वाली एक निजी बस सोमवार सुबह जुखाला के पास अचानक अनियंत्रित हो गई। स्टेरिंग की रॉड टूटने से गई बस सड़क किनारे दो ट्रकों से टकराते हुए आगे खड़े एक अन्य ट्रक से टकराकर रुक गई।
विज्ञापन
हादसे के दौरान बस के पीछे चल रही एक स्विफ्ट कार भी बस से टकरा गई। बताया जा रहा है कि बस की रफ्तार भी तेज थी। बस में सवार सवारियों को स्थानीय लोगों ने बस से उतार कर अपने निजी वाहनों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मार्कंड पहुंचाया। इसमें से चार लोगों की हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
हादसे में राहुल (24), प्रोमिला (46), मंजीत (35), विजय, ज्ञान चंद, सतपाल (48), अदिति (24), महेश्वर सिंह घायल हुए हैं। इनमें से राहुल, प्रोमिला, विजय तथा मंजीत कुमार को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
डीएसपी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस छानबीन के लिए मौके पर गई थी, लेकिन कोई भी सवारी बयान देने का तैयार नहीं हुई। हादसे की वजह तकनीकी खराबी बताया जा रहा है। लोगों के बयान नहीं होने के कारण फिलहाल मामला दर्ज नहीं हुआ है।