{"_id":"e8bf603e4509bec27f709d6356be6ef1","slug":"accident-army-person-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में फौजी की मौत, एक अन्य घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क दुर्घटना में फौजी की मौत, एक अन्य घायल
ब्यूरो/ अमर उजाला, भराड़ी (बिलासपुर)।
Updated Thu, 28 Jan 2016 09:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल घुमारवीं के अंतर्गत आने वाले बम्म इलाके में ट्रैक्टर पलटने से एक फौजी की मौत हो गई है। जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि फौजी कुछ दिन पहले ही छुट्टी लेकर घर आया था। 18 डोगरा रेजीमेंट में कार्यरत नरेश वर्तमान में पुंछ सेक्टर में सेवाएं दे रहे थे। फौजी की मौत से इलाके में शोक लहर छा गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। हालांकि अभी तक दुर्घटना के कारणों का पता नहीं लग पाया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सेना में तैनात नरेश कुमार उर्फ बंटी निवासी थयूला (पंतेहड़ा) कुछ दिन पहले ही छुट्टियां लेकर घर आया था।
बुधवार को वह ट्रैक्टर में बजरी लेकर घर की तरफ जा रहे थे। बल्ह गांव में बहरू बाएं के समीप बणी पंडता नामक स्थान पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर अचानक पुलिस से नीचे लुढ़क गया।
विज्ञापन
इससे नरेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। जबकि हादसे में घायल चालक अमीचंद को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।
वीरवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है। फौजी की मौत से पूरे पंतेहड़ा क्षेत्र में मातम का माहौल छाया है। नरेश कुमार की शादी दो साल पहले ही हुई थी।
पुलिस ने बणी पंडतां निवासी जगदीश चंद के बयान के आधार पर पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एएसपी मनमोहन सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर पलटने से एक शख्स की मौत हो गई है जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।