फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   पुलिस ने दो मामलों में पकड़ी 11 किलो 400 ग्राम भुक्की

पुलिस ने दो मामलों में पकड़ी 11 किलो 400 ग्राम भुक्की

Sat, 20 Apr 2019 11:19 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने दो मामलों में पकड़ी 11 किलो 400 ग्राम भुक्की

विज्ञापन
श्रीनयना देवी (बिलासपुर)। श्रीनयना देवी क्षेत्र के तहत आने वाले कोट थाना के तहत पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में भुक्की के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के पास से 11 किलो 400 ग्राम भुक्की बरामद की है। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को यह कामयाबी पंजाब-हिमाचल की सीमा पर नाके के दौरान मिली है।
जानकारी के अनुसार पहले मामले में एसआई अमरीक सिंह अपनी टीम के साथ मजारी के पास गश्त पर थे, इन्होंने यहां पर नाका भी लगाया हुआ था। इसी दौरान टीम को पंजाब राज्य की ओर से एक मोटरसाइकिल (पीबी-32जेड-4499) आया। पुलिस को उस पर शक हुआ। जब टीम ने उसे तलाशी के लिए रोका तो पुलिस को उसके पास एक बैग मिला। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसमेें चूरे की तरह कुछ पदार्थ मिला। जब पुलिस ने उसको देखा तो वह भुक्की निकली। वजन करने पर भुक्की 9 किलो 300 ग्राम निकली। पकड़े गए आरोपी की पहचान आकाशदीप पुत्र सुरेंद्र पॉल, निवासी बहोरा, तहसील बंगा, जिला नवां शहर (पंजाब) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जबकि दूसरे मामले में कोट पुलिस का दल ग्वालथाई के पास गश्त पर था। यहां पर एक कार (एचपी78-2869) बस्सी की तरफ से आई जिसे पुलिस ने तलाशी के लिए रोका। पुलिस को देखकर कार सवार घबरा गया। जब कार की तलाशी ली गई तो उसके अंदर पुलिस को संदिग्ध पदार्थ मिला। जब पुलिस ने उसकी जांच की तो वह भुक्की निकली। जब उसका वजन किया गया तो वह 2 किलो 100 ग्राम निकली। पुलिस ने भुक्की को उसी समय कब्जे में ले लिया। आरोपी की पहचान रोशन लाल पुत्र चेतन दास निवासी लठ्यानी, जिला ऊना के रूप में हुई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने दो लोगों को भुक्की के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच कर रही है।
-
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed