{"_id":"5c82a66bbdec22144c191a6d","slug":"91552066155-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लदरौर के समीप चिट्टे और चरस के साथ पकड़ा युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लदरौर के समीप चिट्टे और चरस के साथ पकड़ा युवक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भराड़ी (बिलासपुर)। भराड़ी थाना के तहत आने वाले लदरौर के समीप घंडालवीं में पुलिस ने 1.1 ग्राम चिट्टा और 40 ग्राम चरस के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी युवक से इस नशे के सामान की पूछताछ कर रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार दोपहर के करीब डेढ़ बजे एएसआई जगदीश के साथ कांस्टेबल नीरज व संजय लदरौर की ओर से भराड़ी आ रहे थे। सामने से पैदल जा रहे युवक ने पुलिस कर्मियों को देखकर भागने का प्रयास किया और उसके हाथ में एक लिफाफा भी मौजूद था। युवक उस लिफाफे को फेंकने की कोशिश करने लगा लेकिन पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर युवक से 1.1 ग्राम चिट्टा और 40 ग्राम चरस बरामद की गई। गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान अशोक कुमार पुत्र ओंकार चंद गांव घंडालवीं के रूप में हुई है।
भराड़ी थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवक को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
------------------------