फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   जहर खाने के मामले में परिजनों ने करवाया दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज

जहर खाने के मामले में परिजनों ने करवाया दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज

Mon, 26 Nov 2018 11:28 PM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
जहर खाने के मामले में परिजनों ने करवाया दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बरमाणा (बिलासपुर)। बरमाणा क्षेत्र के तहत आने वाले एक गांव में विवाहिता द्वारा जहर खाकर खुदकुशी करने के मामले में मृत्तिका के परिजनों ने दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करवाया है। मृत्तिका की बहन का कहना है कि ससुराल वाले उसकी बहन को दहेज के लिए परेशान करते रहते थे, जिस कारण से उसने जहर खाकर अपनी जान दी है। बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृत्तिका की बहन का कहना है कि उसकी बहन ने उसे फोन कर कहा था कि उसके ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं। उसे दहेज को लेकर मानसिक प्रताड़ना देते हैं। इससे वह बहुत परेशान हो चुकी हैं। शिकायत कर्ता का कहना है कि ऐसा सब होने के बाद उनकी बहन ने जहर खाकर अपनी जान दे दी है। पुलिस ने महिला के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर एएसपी बिलासपुर भागमल ठाकुर का कहना है कि महिला की बहन के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed