{"_id":"5c966fcbbdec2214107d0b50","slug":"81553362891-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हजारों प्रवासी होने के बावजूद थानों में पंजीकृत हैं नाममात्र","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हजारों प्रवासी होने के बावजूद थानों में पंजीकृत हैं नाममात्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल और साथ लगते अन्य स्थानों पर प्रवासी मजदूरों की संख्या हजारों में है लेकिन थानों में इनका पंजीकरण नाम मात्र का है जो पुलिस कार्रवाई पर कई सवाल खड़े करता है। गत वर्षों से देखा जाए तो प्रवासी यहां चोरी के अलावा हत्या जैसी वारदातों को अंजाम दे चुके हैं लेकिन इसके बाद भी पंजीकरण को लेकर पुलिस महकमा गंभीर नहीं है।
घुमारवीं, भराड़ी और शाहतलाई के थानों में प्रवासियों का पंजीकरण बहुत ही कम है। यहां प्रवासी उतर प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान, गुजरात व जम्मू-कश्मीर के होते हैं जिनमें कुछ लोग मजदूरी का काम करते हैं। जबकि कुछ प्रवासी फेरियों के माध्यम से गर्म कपड़े, शॉल, कंबल, रजाइयां, कुर्सियां, इलेक्ट्रॉनिक की वस्तुएं व अन्य कई समान बेचते हैं।
घुमारवीं, भराड़ी और शाहतलाई में मात्र जनवरी से दिसंबर 2018 तक 1191 प्रवासी लोग पंजीकृत है। जबकि यहां पांच हजार से भी प्रवासी रहते हैं। जनवरी 2018 से दिसंबर 2018 में घुमारवीं थाना में कुल 542 लोग पंजीकृत हुए तथा 2017 में 516 पंजीकृत थे। भराड़ी थाना में 2018 में प्रवासी लोग 324 पंजीकृत किए गए थे। जबकि 2017 में 292 थे। शाहतलाई थाना में 2018 में 325 जबकि 2017 में 296 लोग पंजीकृत हुए हैं।
विज्ञापन
जिला बिलासपुर के विभिन्न क्षेत्रों में यह प्रवासी काफी संख्या में रह रहे हैं। घुमारवीं, भराड़ी व शाहतलाई में 2018 में जो पंजीकृत किए गए हैं वह मात्र 1191 है। 2019 में अभी मात्र 462 बाहरी लोग पंजीकृत हैं जिनमें तलाई थाना में 119 भराड़ी में 211 तथा घुमारवीं में 132 लोग पंजीकृत हुए हैं।
इनसेट...
प्रवासी लोग जिला बिलासपुर के क्षेत्रों में बीते समय पहले कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। इनमें भगेड़ कस्बे के साथ जम्मू-कश्मीर के प्रवासी युवक के द्वारा एक वृद्ध महिला के साथ दुराचार के बाद दराट प्रहारों से मौत के घाट उतार दिया था। दूसरी बड़ी घटना हरियाणा राज्य से संबंध रखने वाले एक पहलवान ने मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। जबकि अभी होली के दिन बड्डू में जिन बाहरी क्षेत्र के लोगों ने स्थानीय लोगों को पीटा है वह भी कहीं पंजीकृत नहीं है।
इनसेट...
प्रवासियों को किराये पर कमरा देने से पहले उनका पंजीकरण करवाएं
पुलिस समय-समय पर जागरूक शिविरों का आयोजन करती है जिसमें लोगों को जागरूक किया जाता है कि जो भी अपने घरों में इन प्रवासी लोगों को किराए पर कमरे देते हैं वह पहले इन लोगों को संबधित थानों में पंजीकृत करवाएं।
--राजेंद्र कुमार जसवाल, डीएसपी घुमारवी