{"_id":"5bd4b308bdec22695f5f2f71","slug":"81540666120-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माकड़ी-मार्कंडेय में व्यक्ति से पकड़ी चरस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
माकड़ी-मार्कंडेय में व्यक्ति से पकड़ी चरस
Updated Sun, 28 Oct 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
माकड़ी-मार्कंडेय में व्यक्ति से पकड़ी चरस
पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को मिली सफलता, मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। सदर पुलिस ने माकड़ी मार्कंडेय स्थित बड़ोग के पास एक व्यक्ति से चरस पकड़ी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। जबकि चरस को भी कब्जे में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार सदर थाना के एचसी सुभाष अपनी टीम के साथ जुखाला क्षेत्र के माकड़ी-मार्कंडेय के बड़ोग में गश्त पर थे। यहां पर पुलिस को एक व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। जब उसे तलाशी के लिए रोका तो वह घबरा गया। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से पुलिस को चरस मिली। जब चरस का वजन किया गया तो वह 78 ग्राम निकली।
आरोपी की पहचान रोशनलाल निवासी करोट, तहसील सदर जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। आरोपी को उसी समय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जिसे कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। एसपी बिलासपुर अशोक कुमार का कहना है कि पुलिस ने चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिसे कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
------------------
....खेमराज शर्मा।