फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   सांप के डसने से युवक की मौत

सांप के डसने से युवक की मौत

Wed, 22 Aug 2018 11:37 PM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
सांप के डसने से युवक की मौत
नयना देवी(बिलासपुर)। श्री नयना देवी क्षेत्र के गांव चिल्ट में सांप के डसने से युवक की मौत हो गई। युवक सुबह करीब पांच बजे घर से मछली पकड़ने के लिए लगाए गए जाल को देखने गया था लेकिन इसी दौरान रास्ते में उसे सांप ने काट दिया। युवक की श्रीनयना देवी अस्पताल लाते वक्त रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान लवनीश कुमार 26 पुत्र सुरजीत कुमार निवासी गांव चिल्ट के रूप में हुई है। लवनीश एक मछुआरा था तथा रोज की भांति वो मछलियां पकड़ने के लिए डैम में जाल लगाता था। बुधवार सुबह भी पांच बजे उठकर वो जाल देखने जा रहा था तो बीच रास्ते में उसे सांप ने काट लिया। लवनीश ने अपने घर में जोर-जोर से आवाज लगाई कि उसे सांप ने डस लिया है। इसके बाद घरवाले लवनीश तक पहुंचे तथा पहले घर वाले स्वयं ही सांप का जहर निकालने के लिए झाड़ फूंक करने लगे। जब उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगी तो तुरंत उसे अस्पताल ले जाने लगे। सड़क न होने के कारण लवनीश को बड़ी मुश्किल से गांव तथा घर वालों ने डोली में बैठाकर नयना देवी के समीप गांव घवांडल स्थित सामुदायिक अस्पताल में पहुंचाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और लवनीश ने दम तोड़ दिया था। अस्पताल के डॉक्टरों ने मौत का कारण सांप का काटना बताया।
विज्ञापन

इनसेट...
सड़क होती तो बच जाती जान
लवनीश के गांव के लिए सड़क सुविधा होती तो शायद लवनीश की जान बच सकती थी लेकिन सड़क न होने के कारण उसे अस्पताल पहुंचाने में देरी हो गई। लवनीश की तीन वर्ष पूर्व शादी हुई थी तथा उसका एक वर्ष का बेटा है। गांव वालों ने सरकार से मृतक के परिवार को उचित राशि देने का आग्रह किया है।<
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed