{"_id":"5b6604cb4f1c1b6e118b770b","slug":"81533412555-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदीं में मिली गायब छात्र की लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नदीं में मिली गायब छात्र की लाश
Updated Sun, 05 Aug 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर (रामपुर)। पांच दिन पूर्व अपने दोस्तों के साथ साइकिल से घूमने के दौरान रहस्यमय ढंग से गायब हुए छात्र का सड़ा गला शव पुलिस ने केमरी क्षेत्र की सैंजनी नदी से बरामद किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। छात्र की मौत से उसके घर में कोहराम मच गया है।
कोतवाली के ग्राम धावनी हसनपुर निवासी टेलर लईक अहमद ने 31 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका इकलौता पुत्र मोहम्मद शारिक (11 वर्ष) गांव के ही एक निजी विद्यालय में कक्षा चार में पढ़ता था। वह 31 जुलाई की अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे अपने दोस्तों के साथ गांव की सैंजनी नदी की तरफ साइकिल चलाने गया था। शाम के दौरान उसके दोस्त तो घर को लौट आए थे, मगर उसका पुत्र नहीं लौटा था। टेलर ने अपहरण की आशंका भी जाहिर की थी। पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नदी में भी छात्र को खोजा था, मगर वह नहीं मिल सका था। सीसीटीवी कैमरे में भी कोई सफलता नहीं मिली थी। एसडीएम व सीओ ने भी गांव पहुंचकर मामले की जांच की थी और परिजन भी लगातार छात्र को खोजने में लगे थे। शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे केमरी थाना क्षेत्र के ग्राम कमुआ नगला के लोगों ने केमरी पुलिस को सूचना दी कि गांव की नदी में किसी बालक का शव पड़ा है। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। सूचना पर कोतवाली प्रभारी आरपी सिंह भी टेलर लईक आदि के साथ मौके पर पहुंच गए। बालक के सड़े-गले शव को पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से पानी से बाहर निकाला तो लईक ने मृतक की शिनाख्त अपने पुत्र शारिक के रूप में कर ली। पुत्र के शव को देखकर लईक बेहोश हो गया। एसडीएम डीएस गुप्ता व सीओ सलोनी अग्रवाल ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शारिक की मौत की खबर से उसके परिवार में कोहराम मच गया। पिता ने किसी तरह की हत्या की आशंका नहीं जताई है। उनका कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही कुछ कहेंगे। कोतवाली प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि मृत्यु का कारण पीएम रिपोर्ट आने पर ही पता चल सकेगा। छात्र के परिवार में परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। एसडीएम व सीओ ने भी मृतक छात्र के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी।