फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   नाके के दौरान चरस के साथ युवक गिरफ्तार

नाके के दौरान चरस के साथ युवक गिरफ्तार

Wed, 21 Mar 2018 11:53 PM IST
Updated Wed, 21 Mar 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
नाके के दौरान चरस के साथ युवक गिरफ्तार
चरस के साथ युवक गिरफ्तार
विज्ञापन

पड्यालग चौक पर पुलिस ने 27.31 ग्राम चरस के साथ पकड़ा दधोल निवासी
अमर उजाला ब्यूरो
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं पुलिस ने एक युवक को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को पड्यालग चौक पर नाके के दौरान दधोल निवासी से 27.31 ग्राम चरस बरामद हुई है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर छानबीन शुरू कर दी है।
मिली जानकारी अनुसार एसआई अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पड्यालग चौक पर नाका लगाया हुआ था। पुलिस टीम ने एक मोटरसाइकिल सवार को रुकने का इशारा किया, तो वह घबरा गया। जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से चरस बरामद हुई। चरस का वजन किया गया तो वह 27.31 ग्राम निकली। युवक की पहचान पड्यालग पंचायत के गांव दधोल निवासी विपिन कुमार (27) पुत्र बांके बिहारी के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डीएसपी राजेंद्र कुमार जस्वाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि नाके के दौरान पुलिस ने एक युवक को 27.31 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed