{"_id":"59aaf9a64f1c1b5b738b4e08","slug":"81504377254-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जामली में ट्रक पर गिरी चट्टानें, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जामली में ट्रक पर गिरी चट्टानें, एक की मौत
Updated Sun, 03 Sep 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर।
चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे में जामली के पास एक चलते ट्रक पर पहाड़ी से चट्टानें गिरने एक शख्स की मौत हो गई है। जबकि ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए बिलासपुर अस्पताल लाया गया है। हादसा करीब शनिवार सुबह 11.30 बजे का है। चट्टान इतनी भारी भरकम थी कि वह अपने साथ ट्रक को खाई में ले गई। खबर की पुष्टि एसपी बिलासपुर अंजुम आरा ने की है। नेशनल हाईवे में लगातार दूसरे दिन हुए इस भयावह हादसे से हाईवे में आवाजाही करने वाले राहगीर दहशत में हैं। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह ट्रक संख्या एचपी 07सी 6076 गंभर से बिलासपुर की ओर जा रहा था। मगर जैसे ही ट्रक जामली के पास पहुंचा तो पहाड़ी से अचानक चट्टान आ गई और ट्रक इसकी चपेट में आ गया। चट्टान इतनी भारी भरकम थी कि वह अपने साथ ट्रक को भी गहरी खाई में ले गई। हादसे में ट्रक में सवार दौलत राम (45) पुत्र गोरखू राम निवासी गांव और डाकघर कोहू तहसील नालागढ़ जिला सोलन की मौके पर मौत हो गई। जबकि हादसे में ट्रक चालक भाग सिंह पुत्र रामलाल निवासी उपरला कोहू डाक घर कोहू तहसील नालागढ़ जिला सोलन गंभीर रूप से घायल हो गया है। वहीं हादसे के बाद नेशनल हाईवे करीब एक घंटे तक जाम रहा। वहीं लोगों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया है। इससे सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई। सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी योगराज चंदेल की अगुवाई में पुलिस दल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने मौके पर जहां यातायात को बहाल करवाया वहीं मौके पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शुक्रवार को भी नेशनल हाईवे में चट्टानें गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई थी। हाईवे में लगातार हो रहे इन हादसों से इससे गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीर खौफजदा हैं। एसपी अंजुम आरा ने बताया कि जामली के पास एक ट्रक चट्टानों की चपेट में आकर खाई में जा गिरा। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि एक व्यक्ति हादसे में घायल हुआ है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।