फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   करंट लगने से व्यक्ति की मौत

करंट लगने से व्यक्ति की मौत

Mon, 10 Jul 2017 11:31 PM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
करंट लगने से व्यक्ति की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर।
स्वारघाट क्षेत्र के साथ लगते जिला सोलन की ग्राम पंचायत कुंडलू के गांव बोहरी में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब शख्स खेतों में सिंचाई के लिए टुल्लू पंप इस्तेमाल कर रहा था। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बोहरी गांव का जगत राम रविवार शाम को सब्जी के खेतों में पानी लगाने गया था। जगत राम पहले भी खड्ड से टुल्लू पंप की सहायता से पानी लिफ्ट करके खेतों की सिंचाई करता था। वह रविवार को भी खेतों की सिंचाई करने गया था। मगर जब काफी देर तक लौट कर नहीं आया तो परिजन खेतों की ओर उसे तलाश करने गए। यहां वह पानी में गिरा पड़ा था। परिवार वालों से जगत राम को एफआरयू नालागढ़ पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में सूचना मिलते ही पुलिस का दल भी मौके पर पहुंच गया। शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस चौकी जोघों के प्रभारी एएसआई चमन लाल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम नालागढ़ अस्पताल में करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed