फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   कलोल की आठ वन बीटों में हो रहा करोड़ों के खैरों का अवैध कारोबार

कलोल की आठ वन बीटों में हो रहा करोड़ों के खैरों का अवैध कारोबार

Sun, 03 Feb 2019 11:08 PM IST
Devender Devender Kumar Kumar
Updated Sun, 03 Feb 2019 11:08 PM IST
विज्ञापन
कलोल की आठ वन बीटों में हो रहा करोड़ों के खैरों का अवैध कारोबार
मंगल ठाकुर
विज्ञापन

बरठीं (बिलासपुर)। खैर माफियाओं की विभागीय कर्मचारियों के साथ मिलीभगत सामने आने से विभाग पर सवालिया निशान लग गया है। विभाग के अवैध कटान न होने व खैर माफियाओं के साथ मिलीभगत न होने के दावे खोखले साबित हो चुके हैं जिसका साक्षात प्रमाण गत दिवस रिश्वत खोरी के मामले ने दे दिया है।
उल्लेखनीय है कि गत माह ‘अमर उजाला’ ने कोटधार में हो रहा अवैध खैर कटान के तहत यह मामला उठाया था जिस पर विभाग ने 160 पेड़ों की एवज में मात्र 50 हजार रुपये ठेकेदारों से वसूल कर कटान व मिलीभगत पर पर्दा डालने की कोशिश की थी, लेकिन मंडल बिलासपुर के तहत वन परिक्षेत्र कलोल के पिछड़ा क्षेत्र कोटधार के विभिन्न जंगलों में खैर बिना पंजीकृत किए व अंडर साइज पेड़ों को जोर शोर से काटा जा रहा है। इस कारण जहां पेड़ों की संख्या कम हो रही है वहीं सरकार को भी लाखों रुपये का चूना भी लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

हर वर्ष की भांति चालू वर्ष में भी खैर के कटान का कार्य विभाग की ओर से ठेकेदारों के माध्यम से किया जाता है जो वर्तमान में नवंबर 18 में शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछड़ा क्षेत्र कोटधार के वन परिक्षेत्र कलोल के वन खंड कलोल, मल्होट व बछरेटू में वर्तमान में ठेेकेदारों द्वारा अवैध रूप से भी कटान किया जा रहा है। वन क्षेत्र खरली, मलराओं, मरोतन, जेजवीं, धनी, जड्डू, कोट मल्होट, बुहाड़, छंजोटी, चलावा, बल्हचलोग सहित अन्य स्थानों पर अवैध कटान जारी है। दो वन खंडों की आठ वन बीटों में करोड़ों रुपये के खैरों का कारोबार किया जा रहा है जिसकी आड़ में विभाग की मिलीभगत से ठेकेदार बिना साइज व बिना डिमारकेशन के खैरों को भी जड़ पटान कर मोटा मुनाफा कमाने में जुटे हुए हैं। वन काटुए खैर के पेड़ों को विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों की कथित मिलीभगत से रातों रात ट्रकों में भरकर बेखौफ प्रदेश की सीमा के साथ लगते बाहरी राज्यों में ले जा रहे हैं।

फिल्हाल खैर माफिया विभाग की सुस्ती के कारण अपने मंसूबों में कामयाब होते नजर आ रहे हैं। इसकी जांच करने पर पता चलेगा कि विभागीय सुस्ती व ठेकेदारों की चालाकी की वजह से करोड़ों रुपये की वन संपदा काटी जा चुकी है। कुछ लोगों का कहना है कि यदि बाड़ ही खेत को खाने का प्रयास करे तो वन संपदा को कौन बचाएगा।
---------------
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed