फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   शरारती तत्वों ने खैरियां में जलाया ऑटो

शरारती तत्वों ने खैरियां में जलाया ऑटो

Wed, 09 Jan 2019 10:45 PM IST
Devender Devender Kumar Kumar
Updated Wed, 09 Jan 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
शरारती तत्वों ने खैरियां में जलाया ऑटो
shimla police
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। बिलासपुर शहर के साथ लगते खैरियां गांव में मंगलवार और बुधवार की मध्यरात्रि शरारती तत्वों ने एक ऑटो को फूंक डाला। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर में हुई इस घटना से हड़कंप मच गया है। इससे शहर में हो रही गश्त पर भी सवाल उठना शुरू हो गए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ऑटो चालक सदा राम खैरियां गांव ने मंगलवार की रात ऑटो खड़ा किया था और खुद अपने घर चला गया था। सुबह जब उसने कमरे के बाहर सड़क में ऑटो देखा तो वह दंग रह गया। ऑटो पूरी तरह से जलकर राख हो गया था। ऑटो चालक सदा राम ने शक जाहिर किया है कि किसी ने जानबूझ कर उसे नुकसान पहुंचाने के इरादे से आग लगाई है। उधर, बिलासपुर एसपी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, छानबीन जारी है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed