फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   डिग्री कॉलेज घुमारवीं में 56 पेड़ों का अवैध कटान

डिग्री कॉलेज घुमारवीं में 56 पेड़ों का अवैध कटान

Sat, 18 Aug 2018 12:07 AM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
डिग्री कॉलेज घुमारवीं में 56 पेड़ों का अवैध कटान
digital india - फोटो : demo
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घुमारवीं(बिलासपुर)। स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में ऑडिटोरियम व कॉमर्स ब्लॉक निर्माण के दौरान अवैध रूप से काटे गए पेड़ों की विभागीय जांच शुरू हो गई है। इसी कड़ी में वन विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने शुक्रवार को मौके पर पहुंच निशानदेही की। जांच में पाया गया कि 56 पेड़ों का अवैध रूप से कटान किया गया है। वहीं अधिकारियों का कहना है कि अब इस मामले पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
उल्लेखनीय है कि प्रारंभिक जांच में विभागीय अधिकारियों ने पाया था कि कॉलेज में 56 पेड़ों का अवैध रूप से कटान हुआ है। विभाग के अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए मौके पर रखी लकड़ी को सील कर दिया था जिस पर वन विभाग ने शुक्रवार के दिन कॉलेज परिसर में हो रहे निर्माण कार्य की निशानदेही की है।
विज्ञापन

गौर रहे कि कॉलेज प्रशासन ने वन विभाग की बिना अनुमति से पेड़ों का कटान कर दिया था।
काटे गए पेड़ों की जानकारी वन विभाग के पास भी नहीं थी। जब वन विभाग को इसकी सूचना मिली तो उन्होंने कार्रवाई करते मौके का जायजा लिया। जहां विभाग के अधिकारियों ने प्रारंभिक जांच में पाया कि निर्माण कार्य के दौरान 56 पेड़ों का अवैध कटान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं वन विभाग के अधिकारियों का कहना है बिना अनुमति के कोई भी पेड़ों का कटान नहीं कर सकता है। जानकारी के अनुसार कॉलेज में ऑडिटोरियम व कॉमर्स ब्लॉक का निर्माण कार्य किया जा रहा है। निर्माण कार्य की जद में आए पेड़ों को कॉलेज प्रशासन द्वारा कटवा दिया गया है। वहीं लोगों का कहना है कि अभी भी कुछ पेड़ मिट्टी में दबे हुए हैं। मौके पर पहुंचे अधिकारियों में आरओ रमेश चंद, डिप्टी रेंजर दाता राम, कानूनगो ज्ञान चंद, डिप्टी रेंजर भराड़ी सुरेंद्र कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
..
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed