{"_id":"5c96720abdec22145b20e555","slug":"61553363466-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौ साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। महिला थाना में एक बुजुर्ग महिला ने अपनी नौ साल की दोहती के साथ एक व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने महिला के बयान पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात्रि बिलासपुर जिला के एक गांव की रहने वाली महिला ने बयान दर्ज करवाया है कि एक व्यक्ति रात को उनकी नौ साल की दोहती को जबरदस्ती अपने कमरे में ले गया और वहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया।
महिला का कहना है कि इस बात का पता उन्हें तब चला जब उनकी दोहती वहां से रोते हुए आई। जब उन्होंने उससे पूछा तो उसने यह सब बताया। वहीं महिला थाना की टीम ने बच्ची का मेडिकल करवाया है। जबकि आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।