फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   ऑनलाइन शॉपिंग की आड़ में कुछ लोग कर रहे फर्जीवाड़ा

ऑनलाइन शॉपिंग की आड़ में कुछ लोग कर रहे फर्जीवाड़ा

Tue, 22 Jan 2019 10:58 PM IST
Devender Devender Kumar Kumar
Updated Tue, 22 Jan 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन शॉपिंग की आड़ में कुछ लोग कर रहे फर्जीवाड़ा
मुख्यमंत्री ने शिक्षकों को तीन माह में विभाग में मिलाने का आश्वासन दिया है।
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बरठीं (बिलासपुर)। देश के कई लोकप्रिय ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स की आड़ में कुछ लोगों की ओर से फर्जीवाड़ा करने का मामला सामने आया है। इन साइट्स की आड़ में चलाए गए इस गोरख धंधे का शिकार कई लोग हो चुके हैं लेकिन प्रशासन द्वारा इन पर किसी भी प्रकार की कार्रवाई व प्रतिबंध अभी तक नहीं लगाए गए हैं। आनलाइन शॉपिंग के उपभोक्ताओं को कुछ फर्जी साइट धारकों की ओर से चूना लगाया जा रहा है। यहां तक कि लोगों के साथ अभद्र व्यवहार भी किया जा रहा है।
ग्राम पंचायत छत निवासी गोवर्धन सिंह ने बताया कि उसने क्लब फैक्टरी ऑनलाइन शॉपिंग की साइट से कुछ सामान ऑर्डर कर ऑर्डर आईडीएसओ (83817213) के तहत मंगवाए। इसके लिए उसने अपने डेबिट कार्ड से 2144 रुपये ऑनलाइन अदा किए। उत्पाद की डिलीवरी देने आए व्यक्ति ने उत्पाद पर पेमेंट संबंधी सही जानकारी नहीं होने की बात कही व क्लब फैक्टरी में कस्टमर केयर से संपर्क कर उन्हें सूचित करने के लिए कहा।
विज्ञापन

गोवर्धन सिंह ने जब गूगल पर क्लब फैक्टरी कस्टमर केयर के संपर्क नंबर सर्च किए तो उसमें क्लब फैक्टरी कस्टमर केयर के नाम से 090737-32272, 062919-37307, 062064-18973 सहित कई अन्य नंबरों की एक लिस्ट दिखाई दी। उनमें से 090737-32272 नंबर पर संपर्क किया गया तो दो मिनट के भीतर कॉल वापस करने की बात कही गई। इसके बाद विभिन्न नंबरों से कॉल आने का सिलसिला शुरू हुआ। इन नंबरों में 074619-92838 070441-36521, 090737-32272 शामिल थे। जब इन नंबरों सेे कॉल आई तो उन्होंने उत्पाद का पूरा विवरण मांगा व डेबिट कार्ड पर अंकित अंतिम छह नंबर व उसकी एक्सपाईरी तिथि की जानकारी मांगी। व्यक्ति द्वारा मना किए जाने पर इन नंबरों से गालीगलौज व अभद्र व्यवहार किया गया। गोवर्धन सिंह ने प्रशासन से इन फर्जी साइट धारकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। हालांकि बाद में सही साइट पर संपर्क करने पर सामान की डिलीवरी कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं जब क्लब फैक्टरी की ऑफिसियल साइट पर अंकित कस्टमर केयर नंबर 01206230700 पर बात की गई तो वहां उपस्थित कर्मचारी नागेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी अपनी साइट पर अंकित नंबर ही वास्तविक नंबर है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा अन्य किसी भी नंबर से आई कॉल से क्लब फैक्टरी का कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने उपभोक्ताओं से इन फर्जी नंबरों से सावधान रहने का आह्वान किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed