फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   घास काट रही महिला पर जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

घास काट रही महिला पर जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

Wed, 29 Aug 2018 10:56 PM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
घास काट रही महिला पर जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। घुमारवीं तहसील के अंतर्गत पड़ने वाले भटोली गांव में घास काट रही महिला पर जानलेवा हमला किया गया। हमला इस कदर हुआ कि महिला को तुरंत अस्पताल में एडमिट करना पड़ा और महिला की अंगूठी और शरीर में काफी चोटें भी आई हैं। पीड़ित महिला के भाई ज्ञान चंद ने बताया कि 24 अगस्त को उनके पड़ोस में स्थित एक व्यक्ति और उसकी बहू में किसी कहासुनी के दौरान महिला पर डंडे से हमला कर दिया। इससे महिला बुरी तरह से लहूलुहान हो गई। पीड़ित महिला के भाई ज्ञान चंद ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि 24 अगस्त को यह हमला हुआ है और सुबह के समय उन्होंने पुलिस में शिकायत करवा दी थी लेकिन पुलिस उनके पास शाम को आई। इसके चलते आरोपी व्यक्ति ने अगले दिन ही कोर्ट से अपनी बेल करवा ली। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस व्यक्ति को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।
बुधवार को अस्पताल में बेटियां फाउंडेशन भी महिला को न्याय दिलाने के लिए आगे आईं। फाउंडेशन के अध्यक्ष सीमा सांख्यान ने कहा कि महिला पर हमले करने वाले हमलावरों को बिल्कुल भी बख्शा नहीं जाएगा। अगर उन्हें महिलाओं को न्याय देने के लिए सड़कों पर भी उतरना पड़े तो वह परहेज नहीं करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि महिला घर में अकेली रहती है। 2011 में महिला का बेटा गायब हो गया था और एक बेटा अपंग है। परिजनों और संस्था ने महिला को न्याय और संबंधित व्यक्ति पर उचित
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई करने की मांग उठाई है। इस मौके पर वाल्मीकि सभा के प्रधान अशोक कुमार, गोपी, बिजली महंत, भड़ोल और महिला के परिजनों ने एसपी को भी ज्ञापन सौंपा।
उधर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि मामला ध्यान में आया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। महिला पर हमले करने वाले के खिलाफ कार्र्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed