फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   बल्कर की चपेट आया 23 वर्षीय युवक

बल्कर की चपेट आया 23 वर्षीय युवक

Mon, 19 Mar 2018 11:47 PM IST
Updated Mon, 19 Mar 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
बल्कर की चपेट आया 23 वर्षीय युवक
स्वारघाट (बिलासपुर)। मनाली-चंडीगढ़ नेशनल हाइवे पर स्वारघाट स्थित संतोषी माता मंदिर के पास दबाटा में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान बरठीं क्षेत्र के गांव छत्त निवासी आकाश जंवाल 23 वर्षीय के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मिली जानकारी अनुसार आकाश जंवाल पुत्र नरदेव जंवाल मोटरसाइकिल पर सवार होकर बिलासपुर से स्वारघाट की तरफ आ रहा था। बताया जा रहा है कि ओवरटेक करते समय मोटरसाइकिल से खो बैठा और बलकर से टकरा गया। स्वारघाट पुलिस थाना के एएसआई सहदेव दत्त व रमेश कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर आकाश को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्वारघाट पहुंचाया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्वारघाट में युवक की मौत हो गई। बलकर चालक ने खुद पुलिस थाना स्वारघाट आकर दुर्घटना की जानकारी दी। पुलिस बलकर को कब्जे में लेकर चालक से पूछताछ कर रही है। उपमंडल पुलिस अधिकारी श्रीनयनादेवी अनिल कुमार ने बताया कि बाइक और बलकर की टक्कर में युवक की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए बिलासपुर अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

मृतक युवक के चाचा को नायब तहसीलदार दौलतराम ठाकुर ने 10 हजार की फौरी राहत राशि प्रदान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed