फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   गंभरपुल के पास इनोवा -ट्रक में टक्कर, 4 घायल

गंभरपुल के पास इनोवा -ट्रक में टक्कर, 4 घायल

Wed, 29 Nov 2017 09:44 PM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 09:44 PM IST
विज्ञापन
गंभरपुल के पास इनोवा -ट्रक में टक्कर, 4 घायल
हादसे के बाद एनएच पर लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

स्वारघाट/बिलासपुर।
चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर गंभर पुल के पास बुधवार सुबह नौ बजे ट्रक और इनोवा के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में इनोवा कार में सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

हादसे के बाद नेशनल हाईवे के दोनों और लंबा जाम लग गया। करीब तीन घंटे तक सैकड़ों वाहन जाम में फसे रहे। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर वाहनों को हटाया, जिसके बाद यातायात बहाल हो सका। दोनों पक्षों में समझौता होने से मामला पुलिस के पास दर्ज नहीं हुआ है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एचपी 68ए-5115 ट्रक किरतपुर से दाड़लाघाट की तरफ जा रहा था और ईनोवा कार एचपी 28ए-4387 बिलासपुर से किरतपुर की तरफ जा रही थी कि गंभर पुल के समीप भेड़ली नामक स्थान पर एक तीखे मोड़ पर दोनों वाहनों की आपस में आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर में ईनोवा कार आगे से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। ईनोवा कार में चार लोग सवार थे लेकिन किसी को ज्यादा चोटें नहीं आईं। हादसा सुबह नौ बजे पेश आया जबकि पुलिस 11 बजे मौके पर पहुंची। हादसे के बाद जाम लग गया। 11 बजे के बाद पुलिस कर्मचारी जाम को खुलवाने में लगे लेकिन तब तक दोनों और सैकड़ों वाहन खड़े हो गए थे।


इसी के चलते कई सरकारी बसें भी लेट हो गईं। एसपी बिलासपुर अंजुम आरा ने बताया कि सड़क हादसे के बाद जाम लग गया था, जिससे लोगों को परेशानी हुई है। दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद मामला पुलिस में दर्ज नहीं हुआ है। बाद में जाम को खुलवा दिया गया था।
....
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed