{"_id":"5c420259bdec2273960442e8","slug":"51547829849-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में कार सवार तीन लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में कार सवार तीन लोग घायल
विज्ञापन
चंडीगढ़ के लिए जरूरी--
सड़क हादसे में कार सवार तीन लोग घायल
स्वारघाट के समीप तेज रफ्तारी ट्रक की चपेट में आए ट्रक और कार
अमर उजाला ब्यूरो
स्वारघाट (बिलासपुर)। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर स्वारघाट के समीप डढवाल स्थान में वीरवार देर रात तेज रफ्तारी ट्रक ने सामने से आ रहे एक ट्रक व उसके पीछे आ रही गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी है। हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार स्वारघाट की तरफ से कीरतपुर को जा रहे एक ट्रक (एचपी52बी-0515) जो काफी तेज रफ्तार से जा रहा था, उसने सामने से आ रहे ट्रक (एचपी11सी-0590) और उसके पीछे चल रही एर्टिगा कार (एचआर69सी-1139) को जोर की टक्कर मार दी है। इस कारण कार में सवार तीन लोगों रिंकू (20), आयशा (25) तथा गुरप्रीत (26) निवासी पानीपत (हरियाणा) को मामूली चोटें आई हैं।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्वारघाट थाना की पुलिस टीम ने घटनास्थल पर जाकर राहत व बचाव कार्य किया है। घायलों को नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्वारघाट अस्पताल में ले जाया गया, जहां उपचार के बाद उन्हें छुट्टी प्रदान कर दी गई है।
विज्ञापन
उपमंडल पुलिस अधिकारी श्री नयनादेवी संजय शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया है कि ट्रक नंबर (52बी-0515) के चालक अमरनाथ निवासी स्याहुला डाकघर जुखाला जिला बिलासपुर के खिलाफ आईपीसी की धारा 279 व 337 के तहत लापरवाही से वाहन चलाने का मुकद्दमा स्वारघाट थाना में दर्ज करके आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
---------
-------...विक्रम ठाकुर...खेमराज शर्मा।