{"_id":"5c2ba155bdec2256be1ee7de","slug":"51546363221-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 दिनों से लापता युवती का मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
18 दिनों से लापता युवती का मिला शव
विज्ञापन
shimla police
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। 13 दिसंबर को घर से लापता हुई युवती का मंगलवार को पानी में तैरता हुआ शव मिला। युवती 13 दिसंबर को अपने घर से लापता हो गई थी जिसके बाद परिजनों में उसे हर उस जगह तलाश किया जहां वह जा सकती थी लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा। इसके बाद परिजनों ने 14 दिसंबर को इस संबंध में बरमाणा थाना में मामला दर्ज करवाया था जिसके बाद से पुलिस युवती को तलाश कर रही थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान की और पोस्टमार्टम करवाने के लिए शव अस्पताल भेजा जहां से पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवती कुछ समय पहले चंडीगढ़ में पढ़ाई करती थी लेकिन पढ़ाई पूरी होने पर वह कुछ माह पहले ही अपने घर बिलासपुर आ गई थी लेकिन दिसंबर 13 से वह घर से लापता हो गई थी। पुलिस ने युवती की काफी तलाश की लेकिन युवती का कोई नामों निशान नहीं मिला।
वहीं, मंगलवार को चांदपुर पुल के नीचे कुछ मछुआरे मछली पकड़ रहे थे। इसी दौरान उन्होंने पानी में तैरता हुआ शव देखा। मछुआरों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को पानी से निकाला और शव की पहचान की। इस दौरान पुलिस ने तुरंत इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान कर ली कि वह उनकी ही बेटी है।
विज्ञापन
उधर, सदर थाना प्रभारी योगराज चंदेल ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, छानबीन जारी है। वहीं मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही लग पाएगा।