{"_id":"5b65c0eb4f1c1b9e3e8b5312","slug":"51533395179-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने चिट्टे सहित पकड़ा व्यक्ति","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने चिट्टे सहित पकड़ा व्यक्ति
Updated Sun, 05 Aug 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस की एसआईयू टीम ने स्मैक के साथ एक आरोपी को पकड़ा है। आरोपी के पास से पुलिस ने 14.97 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। टीम ने आगामी कार्रवाई के लिए सदर थाना के हवाले कर दिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार एसआईयू टीम को सूचना मिली कि बागी-बिनौला के पास स्मैक का व्यापार किया जाता है। पुलिस काफी समय से स्मैक को बेचने वाले को पकड़ने के लिए जाल बना रही थी। शनिवार को सूचना मिली की आरोपी बागी-बिनौला के साथ लगते जंगल में है और वह भी स्मैक के साथ। टीम ने देरी किए बिना वहां पर उसे पकड़ने के लिए घेरा डाला। इसके बाद प्रदीप सिंह पुत्र चेतराम गांव बागी-बिनौला को उसके घर के नजदीक जंगल से स्मैक के साथ पकड़ लिया।
आरोपी की तलाशी ली गई तो उसके पास स्मैक थी। जब उसका वजन किया गया तो वह 14.97 ग्राम निकली। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आगामी कार्रवाई के लिए सदर थाना के हवाले कर दिया गया है। एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि एसआईयू टीम ने स्मैक के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।