फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   जीजा ने मासूम बालिका को बनाया हवस का शिकार

जीजा ने मासूम बालिका को बनाया हवस का शिकार

Fri, 11 May 2018 12:32 AM IST
Updated Fri, 11 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
जीजा ने मासूम बालिका को बनाया हवस का शिकार
जीजा ने मासूम को बनाया हवस का शिकार
विज्ञापन

बिलासपुर (रामपुर)। कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने घर छोड़ने के बहाने अपनी सात साल की साली को जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया। बाद में वह उसे बेहोशी की हालत में उसके घर के पास एक गली में फेंक कर फरार हो गया। पुलिस उसे तलाश ही रही थी कि इस बीच उसने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए पीड़ित बालिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं आरोपी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। ग्राम निवासी एक व्यक्ति ने एक गांव के युवक से कई साल पहले की थी। बुधवार की रात ग्रामीण की सात साल की पुत्री अपनी बहन के घर गई थी। आरोप है कि रात करीब दस बजे युवक नशे की हालत में अपने घर पहुंचा। उसने अपनी पत्नी से कहा कि वह उसकी सात साल की बहन को उसके घर पहुंचा के अभी आ रहा है। आरोप है कि घर छोड़ने के बहाने उसे गांव के बाहर एक नहर किनारे जंगल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में रक्तरंजित बालिका को अपनी ससुराल के पास ही एक गली में बेहोशी की हालत में फेंक कर भाग गया। रात में किसी ने बालिका को गली में बेहोशी की हालत में देखा तो बालिका के परिजनों को जानकारी दी। कुछ ही देर में पूरे गांव में शोर मच गया और लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बालिका ने अपने परिजनों के सामने जीजा द्वारा दुष्कर्म करने की बात पुलिस को बताई। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी उमेश चंद्र शुक्ला ने बालिका को रात में उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने बालिका की मां की तरफ से अमरपाल के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली। रात में ही पुलिस अधीक्षक डा. विपिन ताड़ा और सीओ सलोनी अग्रवाल गांव पहुंचीं और मौका मुआयना कर आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। पुलिस बृहस्पतिवार को पूरे दिन आरोपी को तलाश करती रही। शाम करीब साढ़े चार बजे पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है जिसे लोगों ने नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की जानकारी पाकर पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने वहां पहरा बैठा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed