फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   पंचायत प्रतिनिधि ने किया वृद्धा पर हमला, हालत गंभीर

पंचायत प्रतिनिधि ने किया वृद्धा पर हमला, हालत गंभीर

Thu, 06 Jul 2017 11:11 PM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
पंचायत प्रतिनिधि ने किया वृद्धा पर हमला, हालत गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बरठीं (बिलासपुर)।
ग्राम पंचायत बड़गांव में एक बुजुर्ग महिला पर पंचायत प्रतिनिधि ने हमला कर दिया। इस हमले में वृद्धा को गंभीर चोटें आई हैं। बुजुर्ग महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पंचायत प्रतिनिधि ने उस समय महिला पर हमला किया जब वह पशुओं को चारा लाने के लिए जा रही थी। पुलिस ने महिला के बयान पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मामला बड़गांव पंचायत के बड़गांव गांव का है। यहां कृष्णी देवी (82) सुबह गौशाला की तरफ पशुओं को घास लाने जा रही थी। इसी दौरान पीछे से किसी ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले से वह अचेत होकर गिर पड़ी। परिजनों ने चिल्लाने की आवाज सुनी तो वह मौके पर पहुंचे। इसके बाद बुजुर्ग महिला को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरठीं लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। परिजन विषण लाल ने बताया कि कृष्णी देवी के सिर पर अंदरूनी घाव हैं और गले में खरोच का भी निशान है। उन्होंने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि सुबह ही गांव के एक पंचायत प्रतिनिधि के साथ उनकी माता की कहासुनी हुई थी और उन्होंने उसे आसैर उसके साथ एक और आदमी को वहां से भागते हुए देखा। उन्होंने पुलिस को सूचित कर दिया है। थाना प्रभारी कर्म सिंह ने बताया कि पुलिस के पास बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed