फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   स्कूटी सवार महिला की सड़क हादसे में मौत

स्कूटी सवार महिला की सड़क हादसे में मौत

Wed, 05 Dec 2018 11:33 PM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
स्कूटी सवार महिला की सड़क हादसे में मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भराड़ी/घुमारवीं(बिलासपुर)। पुलिस थाना भराड़ी के तहत जाहू देहरा कोट पुल के पास एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में मारी गई महिला निजी स्कूल में शिक्षक थी। हादसे का कारण सड़क पर लावारिस पशु थे। खबर की पुष्टि एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने की है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के 5 दिसंबर सुबह जाहू देहरा कोट पुल पर नेहा शर्मा पत्नी अनिश शर्मा गांव धमरोल डाकघर धमरोल तहसील भोरंज जिला हमीरपुर उम्र 32 साल अपनी स्कूटी पर देहरा की तरफ जा रही थी जो किसी प्राइवेट स्कूल में बतौर अध्यापिका तैनात थी। पुल के ऊपर सामने से बैल आने के कारण घबरा गई और हड़बड़ाट के कारण अपनी स्कूटी से गिर गई जिससे उसका सिर पुल की रेलिंग से जा टकराया और नीचे गिरकर मौके पर ही मौत हो गई है। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर महिला का शव कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू की। इसके बाद पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं इस संबंध में भराड़ी थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। जबकि शव परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट...
तो लोनिवि अधिकारियों पर भी एफआईआर हो सकती है दर्ज
अगर इस मामले में पुलिस हाई कोर्ट के आदेशों का सख्ती से पालन करती है तो इस लापरवाही के लिए पुलिस लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सकती है। क्योंकि हाईकोर्ट ने तीन साल पहले अपने एक आदेश में कहा था कि जिसके भी क्षेत्र में लावारिस पशु मिलेंगे उक्त संबंधित अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।
.....
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed