फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   लिफ्ट लेने के बहाने ट्रक चालक से की लूटपाट

लिफ्ट लेने के बहाने ट्रक चालक से की लूटपाट

Mon, 01 Oct 2018 01:39 PM IST
Updated Mon, 01 Oct 2018 01:39 PM IST
विज्ञापन
लिफ्ट लेने के बहाने ट्रक चालक से की लूटपाट

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

बिलासपुर। ब्रह्मपुखर और नौणी सड़क के बीच कुछ युवाओं ने ट्रक चालकों को अपना निशाना बनाया है। गिरोह के दो लोगों ने एक ट्रक चालक से लिफ्ट लेने के बहाने उसे अपना शिकार बनाया है। हमलावर ट्रक चालक को घायल कर उसका मोबाइल, पैसा व अन्य सामान अपने साथ छीनकर ले गए हैं। घायल चालक का इलाज अस्पताल में चल रहा है। बहरहाल पुलिस ने ट्रक चालक के बयान पर अंजान लोगों के खिलाफ मारपीट व लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
जानकारी के अनुसार अर्की निवासी ट्रक चालक युवक सतीश कुमार ने बताया कि वह रात बागा सीमेंट फैक्टरी से सीमेंट का ट्रक लेकर पंजाब की ओर जा रहा था। चालक ने बताया कि रात करीब डेढ़ बजे ब्रह्मपुखर से कुछ आगे संगीरठीं के पास दो लोगों ने हाथ के इशारे से ट्रक रोकने का आग्रह किया। सतीश का कहना था कि उसने जरूरतमंद समझ कर ट्रक को रोक दिया। उन्होंने नौणी तक जाने की बात कही थी।
विज्ञापन

चालक ने बताया कि ट्रक में बैठाने के दो से तीन मोड़ आगे ट्रक को रुकवाकर उन्होंने उस पर हमला कर दिया जिससे उसे सिर में गंभीर चोटें आई हैं। चालक ने बताया कि हमलावरों ने उससे मोबाइल व ट्रक की चाबी लेकर नीचे उतार दिया। विरोध करने पर वे मारपीट करने लग गए। रात को वहां से गुजर रहे अन्य ट्रक चालकों ने मारपीट होता देख उसे उनसे बचाया व हमलावर रात के अंधेरे में वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं स्थानीय लोगों की मानें तो पिछले कुछ दिनों से यहां पर कई ऐसे लोग सक्रिय हैं, जो रात के अंधेरे में सुनसान जगहों पर हाथ जोड़कर लिफ्ट के बहाने वाहनों को रुकवाता है। कई ऐसे हैं जो नशे के आदी हैं। नशे के लिए आसानी से पैसा जुटाने के लिए यह लोग ट्रक चालकों पर हमला करते हैं। जो ट्रक चालक अकेले होते हैं, ज्यादातर उन्हें ही यह लोग निशाना बनाते हैं।
वहीं एसपी बिलासपुर अशोक कुमार का कहना है कि मामले की शिकायत पुलिस के पास पहुंची है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed