{"_id":"5a8dacb34f1c1b3c718b62af","slug":"41519234227-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहोशी की हालत में मिली छात्रा, उपचाराधीन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेहोशी की हालत में मिली छात्रा, उपचाराधीन
Updated Wed, 21 Feb 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। मीट मार्केट के पास बुधवार दोपहर को कॉलेज छात्रा बेहोशी की हालत में मिली। जिसे जब अस्पताल पहुंचाया गया, तो पता चला कि छात्रा ने कोई जहरीला पदार्थ खाया है। चिकित्सकों ने छात्रा का इलाज शुरू किया। छात्रा अभी अस्पताल में ही उपचाराधीन है। हालांकि, अभी तक जहरीला पदार्थ खाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
मिली जानकारी अनुसार छात्रा साई ब्राह्मणा की रहने वाली है। पुलिस ने उसके माता-पिता को सूचित कर दिया है। जानकारी अनुसार कॉलेज का एक छात्र बस अड्डे की ओर जा रहा था। जैसेे ही वह मीट मार्केट के पास पहुंचा तो वहां पर एक लड़की बेहोशी की हालत में गिरी हुई मिली। छात्र ने एंबुलेंस में लड़की को जिला अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद डॉक्टरों ने पुलिस को सूचित किया और उसके परिजनों को भी घटना की जानकारी दी। अभी तक युवती के जहरीले पदार्थ खाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।