फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   फिजियोथैरेपिस्ट युवती ने फंदा लगाकर दी जान

फिजियोथैरेपिस्ट युवती ने फंदा लगाकर दी जान

Thu, 07 Sep 2017 12:09 AM IST
Updated Thu, 07 Sep 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
फिजियोथैरेपिस्ट युवती ने फंदा लगाकर दी जान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर।
जिला अस्पताल में फिजियोथैरेपिस्ट के पद पर सेवाएं दे रही युवती ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। युवती यहां पर किराया के कमरे में रहती थी। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। ज्योति ठाकुर मूल रूप से हमीरपुर की रहने वाली थी। वारदात का पता मंगलवार सुबह उस समय चला जब वह युवती काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकली। इसके बाद मकान मालिक ने आवाज लगाई, लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला। मकान मालिक को शक हुआ तो उन्होंने एक निजी अस्पताल के डॉक्टर, होमगार्ड के जवानों को मौके पर बुलाया। जब उन्होंने दरवाजा खोला तो देखा युवती पंखे से लगे फंदे झूली हुई थी। इसके बाद इस संबंध में पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू की और परिजनों को भी इस बारे में जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर मौजूद साक्ष्यों को एकत्रित कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इसके साथ ही अन्य पहलुओं की भी गहनता से पड़ताल की जा रही है। ज्योति ठाकुर मूल रूप से हमीरपुर के कृष्णानगर की रहने वाली थी। एफएसएल विशेषज्ञों ने भी मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। युवती बिलासपुर अस्पताल में पिछले लंबे समय से सेवाएं दे रही थी। सूचना मिलते ही एसपी बिलासपुर ने भी मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया। इसके बाद परिवार के सदस्य भी मौके पर पहुंच गए। एसपी बिलासपुर अंजुम आरा ने बताया की अभी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लग चल पाया है। पुलिस इस संबंध में गंभीरता से छानबीन कर रही है। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस युवती के मोबाइल कॉल डिटेल की भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed