{"_id":"593d800f4f1c1bd9358b45c1","slug":"41497202703-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क निर्माण पर विवाद, सात महिलाएं हिरासत में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क निर्माण पर विवाद, सात महिलाएं हिरासत में
Updated Sun, 11 Jun 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर।
माकड़ी पंचायत के जिनणु गांव में विवादित जमीन पर बनाई जा रही सड़क निर्माण को लेकर माहौल तनावपूर्ण होने के बाद सात महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। पुलिस ने सड़क निर्माण कार्य को भी रुकवा दिया था। हालांकि सभी महिलाओं को एसडीएम कोर्ट से जमानत पर छोड़ दिया गया है। पुलिस ने निशानदेही न होने तक सड़क निर्माण कार्य को भी रुकवा दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सड़क निर्माण को लेकर शनिवार शाम को जिनणु गांव में माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मगर महिलाएं यहां से हटने को तैयार नहीं थी। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने माहौल तनावपूर्ण होता देख किरन देवी, व्यासा देवी, शांति देवी (85), दुर्गा देवी (80), सपना देवी, अंजू देवी और सोमा देवी को हिरासत में ले लिया था। इस दौरान अंजू देवी का बीपी बढ़ गया था, जिसेे रात को ही अस्पताल में दाखिल करना पड़ा। बाद में पकड़ी गई सभी महिलाओं को एसडीएम कोर्ट में को पेश किया गया। इसके बाद उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। जिनणु गांव में सड़क निकालने के लिए हरे पेड़ों को उखाड़ने का मामला सामने आया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने प्रशासन के समक्ष शिकायत भी की है। मगर इसके बावजूद भी सड़क निर्माण कार्य बदस्तूर चलता रहा। यही वजह है कि शनिवार को दो पक्षों में माहौल तनावूपर्ण हो गया। थाना प्रभारी सदर योगराज चंदेल ने बताया कि पुलिस ने जिनणु गांव में सड़क निर्माण कार्य को लेकर बिगड़े माहौल को देखते हुए कुछ महिलाओं को हिरासत में लिया था। सभी महिलाओं को एसडीएम कोर्ट में पेश करने के बाद छोड़ दिया गया है। उन्होंने बताया कि सड़क का कार्य रुकवा दिया गया है। निशानदेही पूरी होने के बाद ही कार्य शुरू करवाया जाएगा।