{"_id":"5c0ff48dbdec2241b3027db1","slug":"31544549517-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वारघाट में अवैध रूप से चल ही तीन वोल्वो बसों का पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्वारघाट में अवैध रूप से चल ही तीन वोल्वो बसों का पकड़ा
Updated Tue, 11 Dec 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
अमर उजाला ब्यूरो
स्वारघाट(बिलासपुर)। आरटीओ बैरियर स्वारघाट की प्रभारी ने अपने स्टाफ के साथ सोमवार रात के समय नाका लगा कर अवैध रूप से हिमाचल सीमा में प्रवेश करने वाली तीन वोल्वो बसों को पकड़ा है। दस्तावेजों की जांच के बाद इन अवैध रूप से चल रही वोल्वो बसों पर मोटर व्हीकल अधिनियम के तहत कार्रवाई अमल में लाई जा रही हैं।
जानकारी के अनुसार, सोमवार रात के समय पिंजौर-नालागढ़-बद्दी-स्वारघाट नेशनल हाईवे पर स्वारघाट बस अड्डे के समीप आरटीओ बैरियर स्वारघाट के प्रभारी ने अपने स्टाफ के साथ बाहरी राज्यों से हिमाचल आने वाले वाहनों की जांच के लिए औचक नाका लगाया हुआ था।
स्वारघाट में लगाए गए नाके के दौरान आरटीओ बैरियर स्वारघाट की प्रभारी विद्या देवी द्वारा पिंजौर से स्वारघाट आ रही पर्यटकों की तीन वोल्वो बसों की जांच की गई है जिनमें तीन वोल्वो बसें बिना स्टेट टैक्स के हिमाचल राज्य की सीमा में प्रवेश करते हुए मनाली जा रही थीं।
विज्ञापन
आरटीओ बैरियर स्वारघाट की प्रभारी व स्टाफ की ओर से सोमवार रात के समय स्वारघाट में लगाए गए नाके के दौरान पकड़ी गई तीन वोल्वो बसों में टुरिस्ट बस नंबर एआर 11-4166, दूसरी बस नंबर यूपी-53डी/1530 तथा तीसरी वोल्वो बस नंबर आरजी-18पीए/9928 को कब्जे में लिया है।
उपरोक्त पकड़ी गई तीन वोल्वो बसों में एक बस नंबर आरजी-18पीए/9928 को 35 हजार का जुर्माना ठोका है। जबकि पकड़ी गई अन्य दो बसों को जब्त किया गया है। इनकी जांच के बाद इनके खिलाफ उचित कार्रवाई होगी।
उधर, आरटीओ बैरियर स्वारघाट की प्रभारी विद्या देवी ने उक्त मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि 3 बसों की रात के समय औचक चेकिंग की गई थी जिनमें से तीन बसों को आरटीओ बैरियर पर जांच के लिए जब्त किया गया है। जांच के बाद इन पर जुर्माना लगाया जाएगा।
-----------------------