{"_id":"5bfd8127bdec22414d550115","slug":"31543340327-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घुमारवीं में नाके के दौरान गृहरक्षक पर चढ़ा दी बाइक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घुमारवीं में नाके के दौरान गृहरक्षक पर चढ़ा दी बाइक
Updated Tue, 27 Nov 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं पुलिस की ओर से गत रात्रि कुठेड़ा पुल के पास नाका लगाया था। इस नाके में एक बाइक सवार ने गृह रक्षक को रौंद दिया है। हादसे में गृह रक्षक बाल-बाल बच गया है। हालांकि गृह रक्षक को चोटें आई हैं जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जबकि अंधेरे का फायदा उठाते हुए बाइक सवार मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फरार बाइक सवार की तलाश की जा रही है।
जानकारी के अनुसार गत रात्रि घुमारवीं थाना प्रभारी शेर सिंह के नेतृत्व में कुठेड़ा पुल के पास नाका लगाया गया था। यहां पर वह हर वाहन की तलाशी ले रहे थे। इसी बीच विपरीत दिशा कुठेड़ा की तरफ से एक बाइक उनकी ओर आई। जैसे ही गृह रक्षक ने बाइक को रोकना चाहा तो बाइक वाले ने गृह रक्षक पर ही बाइक चढ़ा दी। नाके में चालकों के एल्को सेंसर से चेकिंग की जा रही थी। इसी से बचने के लिए बाइक चालक ने गृह रक्षक हंस राज के ऊपर बाइक चढ़ा दी। गृह रक्षक ने खुद को किसी तरह से बचाया लेकिन रात होने के कारण बाइक सवार मौके से फरार हो गया है। घायल अवस्था में गृह रक्षक को अस्पताल लाया गया जहां पर उसका उपचार चल रहा है।
घुमारवीं पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा छानबीन की जा रही हैं। इस मौके पर नाके के दौरान उप-निरीक्षक मोहर सिंह, मुख्य आरक्षी रणवीर सिंह, आरक्षी सुभाष चंद तथा चालक हंसराज मौजूद था। डीएसपी राजेंद्र कुमार जस्वाल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।