फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   स्थानीय लोगों ने असामाजिक तत्वों की शिकायत की

स्थानीय लोगों ने असामाजिक तत्वों की शिकायत की

Sun, 07 Oct 2018 12:40 AM IST
Updated Sun, 07 Oct 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने असामाजिक तत्वों की शिकायत की
बिलासपुर। नगर में असामाजिक तत्वाें से लोग परेशान हो गए हैं। इन में अधिकांश युवक शामिल हैं जो स्कूल और कोचिंग जाने वाली छात्राआें को परेशान करते हैं। लोगों ने पुलिस से इन असामाजिक तत्वों की शिकायत की है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला सिंह कालोनी के तमाम लोग भाकियू राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद हनीफ वारसी के नेतृत्व में कोतवाली पहुंचे। लोगों ने कोतवाली प्रभारी अजय श्रोतिय को तहरीर देकर कहा कि नगर में डाकखाना रोड पर लगने वाले फास्टफूड के ठेलों के पास दोपहर के बाद तमाम युवक खड़े रहते हैं। आरोप है कि युवक अपनी बाइकों को रोड किनारे आड़ी तिरछी खड़ी कर देते हैं और राह चलती छात्राओं, महिलाओं को देखकर अश्लील हरकतें करते हैं और छेड़खानी करते हैं। विरोध करने पर वह मारपीट करने लगते हैं। लोगों का कहना था कि रात में मोहल्ला सिंह कालोनी, साहूकारा, कायस्थान, भट्टी टोला, डैम कालोनी, सोमवार का बाजार, बाजार कलां, पटेलनगर आदि मोहल्लों में तेज गति से बाइक चलाते हैं और मोहल्लों में उत्पात मचाते हैं। इससे लोग परेशान हैं। लोगों का कहना था कि इन युवकों के कारण ही तमाम छात्राओं ने कोचिंग जाना भी बंद कर दिया है। लोगों का आरोप है कि मुख्यमंत्री का एंटी रोमियो दल भी नगर में कहीं पजर नहीं आ रहा है। कोतवाली प्रभारी ने शीघ्र ही कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed