{"_id":"5b3f837c4f1c1bc6248b4dc5","slug":"31530889084-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग घर से जेवरात और नकदी लेकर भागी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग घर से जेवरात और नकदी लेकर भागी
Updated Fri, 06 Jul 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नाबालिग घर से जेवरात और नकदी लेकर भागी
पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की छानबीन
17 वर्ष की है नाबालिग घुमारवीं से रखती है संबंध
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। उपमंडल घुमारवीं में एक नाबालिग अपने घर से नकदी और जेवरात लेकर गायब हो गई है। परिजनों ने नाबालिग को रिश्तेदारों और दोस्तों के यहां हर जगह तलाश किया लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग पाया। इसके बाद परिजनों ने इस संबंध में घुमारवीं थाना में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लड़की की तलाश शुरू कर दी है। खबर की पुष्टि डीएसपी घुमारवीं संजय शर्मा ने की है।
पुलिस को दिए अपने बयान में लड़की के पिता का कहना है कि उनकी बेटी नाबालिग है तथा बीती रात खाना खाने के उपरांत अपने कमरे में ही सोई हुई थी लेकिन वह रात को ही अचानक घर से कहीं गायब हो गई।
नाबालिग के पिता ने गांव त्यून खास निवासी एक युवक के ऊपर आरोप लगाया है कि वह बीती रात उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर जबरदस्ती लेकर चला गया।
पुलिस को दी शिकायत में कहा गया है कि घर में रखी 95 हजार रुपये की नकदी, एक सोने की चेन व अंगूठी भी गायब हो गई है। लड़की के पिता ने शंका जाहिर की है कि यह धनराशि तथा आभूषण लड़के के कहने अनुसार उनकी बेटी लेकर गई होगी। घुमारवीं पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इस मामले में डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र कुमार जसवाल ने बताया कि पुलिस ने आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस अपनी छानबीन में जुटी है। कहा कि लड़की को जल्द तलाश कर लिया जाएगा। वहीं अगर लड़की को भगाने में किसी का हाथ है तो उसे भी बख्शा नहीं जाएगा।
--------------------
..जारी