{"_id":"5b1033f74f1c1bae6e8b5968","slug":"31527788535-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झंडूता में तीन हेक्टेयर जंगल राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झंडूता में तीन हेक्टेयर जंगल राख
Updated Thu, 31 May 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झंडूता (बिलासपुर)। बिलासपुर के वनों में आग लगने का सिलसिला लगातार जारी है। झंडूता वनमंडल के तहत समोह जंगल को शरारती तत्वों ने आग के हवाले कर दिया। तीन हेक्टेयर भूमि में वन संपदा जलकर राख हो गई। आग से कई वन जीवों के भी मारे जाने की सूचना है। बुधवार देर रात वन विभाग के कर्मियों व ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
इसके अलावा ब्रह्मपुखर में भी जंगल दहक उठे। यहां पर भी ग्रामीणों और वन विभाग के कर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
जानकारी अनुसार समोह जंगल में बुधवार रात करीब 9 बजे किसी शरारती तत्व ने आग लगा दी। देखते ही देखते पूरा जंगल दहक उठा। स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन खंड अधिकारी सुशील कुमार, वन रक्षक समीर मोहमद सहित स्थानीय लोग वहां पर एकत्रित हो गए। इसके बाद आग को बुझाने का कार्य शुरू हुआ। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन, तब तक तीन हेक्टेयर भूमि पर वन संपदा राख हो चुकी थी। अभी तक जिले में 3600 हेक्टेयर से ज्यादा की वन भूमि जलकर राख हो चुकी है। इसके अलावा ब्रह्मपुखर में भी कई हेक्टेयर वन संपदा जलकर राख हो चुकी है। यहां पर भी वन विभाग व स्थानीय ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
झंडूता वन परिक्षेत्र अधिकारी ब्रह्मानंद शर्मा के अनुसार समोह जंगल में किसी शरारती तत्व ने आग लगा दी थी। करीब तीन हेक्टेयर क्षेत्र आग की लपटों से घिरकर जल गया। आग बुझाने में वन खंड अधिकारी सुशील कुमार, वन रक्षक समीर मोहम्मद, सहित शशी कांत, देवराज, श्याम लाल, ज्ञान सिंह, विशाल, राम लाल, कुलदीप सिंह, अनत राम, नीलम, रेखा, पानो देवी, सुनीता, व्यसा देवी और अन्य लोगों ने सहयोग किया।